Ranchi News : डीएवी के छात्रों ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 14 पदक
Published by : MUNNA KUMAR SINGH Updated At : 12 Aug 2025 1:25 AM
डीएवी हेहल के विद्यार्थियों ने निशानेबाजी में सीबीएसई ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक (छह स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य) जीते हैं.
रांची. डीएवी हेहल के विद्यार्थियों ने निशानेबाजी में सीबीएसई ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक (छह स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य) जीते हैं. प्रतियोगिता सनबीम एकेडमी, मिर्जापुर (यूपी) में हुई. झारखंड, यूपी, बिहार, ओडिशा व पश्चिम बंगाल के लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. अंडर-19 ब्वॉयज (पीप साइट राइफल) में सूरज प्रताप सिंह, वेद शाहदेव, आयुष कुमार को स्वर्ण पदक, अंडर-19 गर्ल्स (पीप साइट राइफल) में अन्वेषा तिवारी, सृष्टि प्रिया, उन्नति बाघवार को स्वर्ण पदक, अंडर-17 ब्वॉयज में अवतार आनंद राज, यथार्थ पराशर, नितिन राज को रजत पदक, वहीं, व्यक्तिगत पदक विजेताओं में सृष्टि प्रिया (रजत पदक), उन्नति बाघवार (कांस्य पदक), तनु वर्मा (कांस्य पदक), सूरज प्रताप सिंह (रजत पदक), अवतार आनंद राज (कांस्य पदक) जीता. प्राचार्य बिपिन राय ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










