राष्ट्रव्यापी हड़ताल का रोहिणी में दिखा व्यापक असर

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 09 Jul 2025 7:30 PM

विज्ञापन

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का खलारी में व्यापक असर दिखा.

विज्ञापन

खलारी. केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का खलारी में व्यापक असर दिखा. क्षेत्र के कई बैंक, कोयला खदान में उत्पादन प्रभावित रहे. रोहिणी परियोजना के कोयला खदान में उत्पादन प्रभावित रहा. संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के प्रतिनिधि सुबह से ही रोहिणी परियोजना में हड़ताल को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे. कई कामगारों ने हाजिरी बनायी, लेकिन कार्य नहीं हुआ. हड़ताल को लेकर रोहिणी में सीआइएसएफ जवान, वही पुरनाडीह परियोजना में एसआइएसएफ जवान तैनात किये गये थे. हड़ताल के समर्थन में रोहिणी अस्पताल के कर्मचारी भी रहे. हड़ताल के समर्थन में ट्रेड यूनियन के नेताओं व कामगारों ने रोहिणी में जमकर नारेबाजी की. ………………………………………… हड़ताल के समर्थन में उतरे रैयत विस्थापित मोर्चा हड़ताल के समर्थन में रैयत विस्थापित मोर्चा ने भी अपना समर्थन दिया था.हड़ताल को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा के रोहिणी करकट्टा ओसीपी शाखा अध्यक्ष शिवनारायण लोहरा के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता रोहिणी परियोजना में डटे रहे और हड़ताल को सफल बनाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola