ओरमांझी में बंद बेअसर रहा
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड बंद ओरमांझी में बेअसर रहा.
विज्ञापन
ओरमांझी.
सिरमटोली में फ्लाई ओवर रैंप को लेकर आदिवासी संगठनों का आहूत झारखंड बंद ओरमांझी में बेअसर रहा. बंद समर्थक जैसे ही ब्लॉक चौक बंद कराने रोड पर उतरे कि 10 मिनट के अंदर ओरमांझी पुलिस उन्हें हटा दी. रांची-रामगढ़ उच्च पथ पर आम दिनों की तरह वाहनों का परिचालन जारी रहा. ओरमांझी क्षेत्र के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खुले रहे.फोटो, जोड़ा पुल के पास बंद कराते आदिवासी संगठनों के लोग.
कांके.
बंद समर्थकों ने प्रखंड के पिठोरिया चौक, कांके चौक, बोड़ेया चौक, जोड़ा पुल, नगड़ी आदि जगहों पर सुबह से जाम कर दिया. आदिवासी संगठनों ने जगह-जगह बैरकेडिंग लगाकर सड़क जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाये. बंद से वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जिससे रांची पतरातू मार्ग, करमटोली चौक से ओरमांझी रोड में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे. हालांकि दोपहर बाद पुलिस प्रशासन ने जाम हटाया.नामकुम व टाटीसिलवे में बंद का मिलाजुला असर
नामकुम
. झारखंड बंद का नामकुम व टाटीसिलवे में मिलाजुला असर रहा. बंद समर्थकों ने सुबह सभी दुकानें बंद करायी. वहीं शाम में सभी दुकानें खुल गयीं. बंद समर्थकों ने सदाबहार चौक से प्रखंड सह अंचल कार्यालय होते हुए नामकुम बाजार तक जुलूस निकालकर सभी प्रतिष्ठान बंद करा दिये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










