Political news : भाजपा और आरएसएस की विचारधारा समाज को तोड़नेवाली : इरफान अंसारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 7:58 PM
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हजारीबाग में जानबूझ कर हमारे समाज को नीचा दिखाने का काम किया जाता है.
रांची. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हजारीबाग में जानबूझ कर हमारे समाज को नीचा दिखाने का काम किया जाता है. राज्य में अल्पसंख्यक होना पाप नहीं है. हमलोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. घटना की जानकारी मुझे है. इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो, इस पर सरकार गंभीर है. उक्त बातें उन्होंने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि जो इस तरह की घटना को अंजाम देगा, उस पर कठोर कार्रवाई होगी. यह देश प्यार व मोहब्बत से चलता है. नफरत से नहीं चलता है. भाजपा और आरएसएस की विचारधारा समाज को तोड़ने वाली है. ये लोग द्वेष की बात करते हैं. इसका यह साइड इफेक्ट है. भाजपा के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं और कार्यकर्ताओं को फंसाते हैं.
इरफान और हफीजुल समाज को दिग्भ्रमित कर रहे : बाबूलाल मरांडी
विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हजारीबाग की घटना की जांच होनी चाहिए, न कि मंत्रियों द्वारा बदजुबानी करनी चाहिए. उक्त बातें उन्होंने गुरुवार को विधानसभा परिसर में कही. श्री मरांडी ने कहा कि मंत्री इरफान अंसारी द्वारा यह कहा जाना कि हजारीबाग की घटना में आरएसएस का हाथ है, यह समाज को दिग्भ्रमित करने वाली बात है. इरफान और हफीजुल हमेशा समाज को दिग्भ्रमित करते हैं. कुंभ को लेकर भी देश की जनता को दिग्भ्रमित किया था. सरकार उनकी है, जांच करानी चाहिए.सुनियोजित तरीके से हजारीबाग घटना को दिया गया अंजाम : अमित यादव
भाजपा विधायक अमित यादव ने कहा कि हजारीबाग में सुनियोजित तरीके से लोगों पर हमला किया गया. बांग्लादेशी घुसपैठियों को सरकार का संरक्षण है. उनका आधार व राशन कार्ड बनाने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है. प्रशासन एकपक्षीय हिंदुओं पर कार्रवाई कर रहा है. अभी तक 24 हिंदुओं पर एफआइआर की गयी है. बार-बार हिंदुओं को ही टारगेट किया जाता है. प्रशासन सीसीटीवी देखे और बिना भेदभाव के कार्रवाई करे. मंत्री जाति विशेष को गाली देने का काम करते हैं. वह अपने जुबान पर लगाम रखें. वह आरएसएस पर आरोप लगाते हैं.मंत्री पद की गरिमा समझें, नहीं तो प्रशिक्षण लें : प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि इरफान अंसारी मंत्री पद की गरिमा समझें, नहीं तो प्रशिक्षण लें. वह सदन की गरिमा को समाप्त कर रहे हैं. वह सभी समुदाय के मंत्री हैं. उक्त बातें उन्होंने गुरुवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में दंगा नहीं होता है. लेकिन इंडिया गठबंधन की सरकार में उपद्रवियों का मनोबल बढ़ जाता है. हजारीबाग में कुछ घुसपैठिये भी बाहर से बस गये हैं, जो माहौल को अशांत कर रहे हैं. सरकार इसकी निष्पक्ष जांच करे. रामनवमी आने वाली है, सरकार इसको लेकर भी ध्यान रखे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










