Ranchi News : पांच पुलिस अफसरों के संपर्क में था ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर ठगनेवाला गिरोह

Updated:
विज्ञापन

राज्य के एक सीनियर नेता के बेटे के संपर्क में भी था गिरोह का एक सदस्य

विज्ञापन

रांची. राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर ठगी का प्रयास करने वाला गिरोह राज्य के करीब पांच सीनियर पुलिस अधिकारियों के संपर्क में था. इन अधिकारियों को गिरोह के सदस्य ने उनके मनचाहे स्थान पर पोस्टिंग कराने का आश्वासन दिया था. पुलिस की टीम ने जब गिरोह के सदस्यों से एक अधिकारी का नाम लेकर पूछा कि उनकी पोस्टिंग कहां कराने वाले थे. तब गिरोह के सदस्यों ने कहा कि बोकारो में. यह सुनने के बाद टीम के अधिकारी भी दंग रह गये. गिरोह के सदस्य पंचायती राज्य विभाग सहित दूसरे काम का ठेका दिलाने का दावा करते थे. एक सदस्य राज्य के एक सीनियर आइपीएस का भी काफी करीबी बताया जाता है. वहीं एक सदस्य राज्य के एक सीनियर नेता के बेटे के संपर्क में था. नेता के बेटे के साथ अपने करीबी संबंधों का हवाला देकर गिरोह का एक सदस्य पुलिस अफसरों को अपने झांसा में लेता था. उल्लेखनीय है कि मामले में कोतवाली पुलिस ने सज्जाद उर्फ मुन्ना, कैप्टन सिंह सलूजा, आयन सरकार, चंदन लाल और सूर्य प्रभात को हिरासत में लिया था. पुलिस की पूछताछ और जांच के बाद रांची पुलिस आधिकारिक रूप से यह खुलासा कर चुकी है कि उक्त लोग अनेक वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर उनके मनचाहे स्थान में कराने के लिए आश्वासन दे रहे थे. जांच के दौरान अब पुलिस पीड़ित पक्ष की पहचान कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola