निरीक्षण कार्यक्रम को सकारात्मक बनाने के लिए दस लाख खर्च किये गये थे : सुमन कुमार

Updated at : 04 Aug 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
निरीक्षण कार्यक्रम को सकारात्मक बनाने के लिए दस लाख खर्च किये गये थे : सुमन कुमार

केंद्रीय विद्यालय खोलने के पूर्व होनेवाले निरीक्षण कार्यक्रम को सकारात्मक बनाने के लिए जो आवश्यक कार्य जरूरी थे.

विज्ञापन

डकरा. डकरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने के पूर्व होनेवाले निरीक्षण कार्यक्रम को सकारात्मक बनाने के लिए जो आवश्यक कार्य जरूरी थे, उसके लिए दस लाख रुपए खर्च कर बिल्डिंग में कुछ जरूरी काम कराये गये थे. साथ ही यह जानकारी उस समय भी मुख्यालय और केंद्रीय विद्यालय संगठन को दी गयी थी कि बहुत जल्द नये सिरे से बिल्डिंग बनायी जायेगी. यह जानकारी एनके एरिया के असैनिक विभाग प्रमुख सुमन कुमार ने दी है. केंद्रीय विद्यालय डकरा के लिए बनी बिल्डिंग की जर्जर हालत संबंधित खबर सोमवार को प्रभात खबर में छपने के बाद उन्होंने प्रबंधन का पक्ष रखा है. बताया कि उस काम का स्टीमेट काॅस्ट 17 लाख था, लेकिन एवार्डेड वैल्यू 11.49 लाख था. उसमें भी दस लाख ही खर्च किये गये. 4.76 करोड़ का जो टेंडर हुआ है उस काम को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola