Wether News :आज चढ़ेगा तापमान, कल से धीरे-धीरे गिरेगा

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

आठ फरवरी से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आयेगी

विज्ञापन

रांची. झारखंड के लगभग सभी जिलों में अगले 24 घंटे तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. जबकि आठ फरवरी से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आयेगी. इससे सुबह व शाम में कनकनी हो सकती है. सुबह में हर दिन कोहरा व धुंध रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा. नौ, 10 व 11 फरवरी को दिन में आंशिक बादल छाये रहेंगे. बुधवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में रिकार्ड किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सबसे अधिक तापमान फिर से सरायकेला का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान बुधवार को 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक व 24 घंटे में 1.8 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से 4.8 डिग्री तथा 24 घंटे में 4.2 डिग्री अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी से झारखंड में पूरी तरह से गर्मी का असर दिखने लगेगा.

शहरों में बुधवार का तापमान (डिग्री सेसि में)

शहर–अधिकतम–न्यूनतमरांची–30.0–16.8जमशेदपुर–34.5–14.4मेदिनीनगर–33.0–14.1बोकारो–31.1–13.1गुमला–29.7–11.3सरायकेला–34.3–15.5देवघर–29.6–12.8धनबाद–31.0–15.0लातेहार–30.0–14.0हजारीबाग–30.0–14.0लोहरदगा–31.0–16.0

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola