Ranchi news : सुप्रीम कोर्ट में इरफान अंसारी की याचिका पर सुनवाई 10 फरवरी को
वर्ष 2018 में छेड़छाड़ की शिकार की एक बच्ची की तस्वीर वायरल करने के मामले में इरफान अंसारी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
रांची. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 10 फरवरी को सुनवाई होगी. डॉ अंसारी ने झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. वर्ष 2018 में छेड़छाड़ की शिकार की एक बच्ची की तस्वीर वायरल करने के मामले में इरफान अंसारी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. निचली अदालत ने इस मामले में संज्ञान लिया है और एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ ट्रायल चल रहा है.
पीड़ित बच्ची का फोटो वायरल करने का है आरोप
इरफान अंसारी ने मामला रद्द करने के लिए हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी. हाइकोर्ट ने सितंबर 2024 में इरफान अंसारी की याचिका खारिज कर दी थी. इसके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट गये हैं. डॉ इरफान पर आरोप है कि छेड़खानी की शिकार बच्ची का समुचित इलाज सुनिश्चित कराने को लेकर विधायक इरफान अंसारी बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. इसी दौरान पीड़ित बच्ची का एक फोटो खींचा गया था, यह फोटो वायरल हुआ था. इस फोटो से बच्ची की पहचान उजागर हो रही थी. इसके बाद कोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया था. आरोप है कि इरफान अंसारी के मोबाइल से बच्ची का फोटो वायरल हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










