मजदूर नेता ने चूरी में मृतका के परिवार को दिया सहयोग
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 13 Apr 2026 8:35 PM
गीता देवी के निधन पर मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने उनके परिजनों को आर्थिक एवं खाद्य सामग्री देकर सहायता प्रदान की.
खलारी. खलारी प्रखंड के दक्षिणी चूरी पंचायत स्थित ग्राम चूरी बस्ती निवासी गीता देवी के निधन पर मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने उनके परिजनों को आर्थिक एवं खाद्य सामग्री देकर सहायता प्रदान की. गीता देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही अब्दुल्ला अंसारी चूरी गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान उन्होंने परिवार को आर्थिक सहयोग के साथ खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने सदस्य को खोना अत्यंत पीड़ादायक होता है, जरूरत पड़ने पर वे परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










