Sports : पंजाब चैंपियन, झारखंड बना उप विजेता

15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप
-15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप -फाइनल में पंजाब ने झारखंड को 4-3 से हराया खेल संवाददाता, रांची झारखंड की टीम को चेन्नई में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में उप विजेता से संतोष करना पड़ा. शुक्रवार को खेले गये फाइनल में पंजाब ने झारखंड को 4-3 से पराजित कर खिताब जीता. मैच में झारखंड की टीम 29 मिनट तक 2-0 से आगे थी, लेकिन 29वें और 30वें मिनट में पंजाब ने लगातार दो गोल कर बराबरी कर ली. इसके बाद मैच के 42वें मिनट में झारखंड ने गोल कर एक बार फिर 3-2 की बढ़त हासिल कर ली, लेकिन पंजाब ने तीन मिनट बाद 45वें मिनट में स्कोर 3-3 कर दिया और फिर 53वें मिनट में एक और गोल कर 4-3 से जीत दर्ज कर ली और झारखंड का चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया. लीग मैच के दौरान झारखंड ने पंजाब को 5-2 से हराया था. फाइनल में झारखंड की ओर से आशीष तानी पूर्ति, अनीश डुंगडुंग और शुखू गुड़ियों ने गोल किये. इससे पहले झारखंड की टीम 2022 में उप विजेता और 2021 में विजेता रह चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




