जंक फूड से दूर रहें विद्यार्थी

Updated at : 25 Apr 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
जंक फूड से दूर रहें विद्यार्थी

उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में सीबीएसइ के जारी निर्देश के अनुसार पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतिम दिन कई कार्यक्रम आयोजित किये गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी. उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में सीबीएसइ के जारी निर्देश के अनुसार पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतिम दिन कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. सर्वप्रथम कक्षा चार के विद्यार्थियों ने एक हास्य नाटक प्रस्तुत किया. जिसमें उन्होंने अपोषक खाद्य पदार्थ तथा तली-भुनी चीजें खाने से शरीर को क्या नुकसान होने और पारंपरिक व पौष्टिक भोजन खाने से होनेवाले लाभ संबंधी नाटक प्रस्तुत किया. नन्हें कलाकारों ने हास्य नाटक के सूत्रधार अनन्या सिंह, अम्बुज कर्मकार और मुकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया. कक्षा सात व आठ के विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसका शीर्षक पोषण : स्वास्थ्य और स्वच्छता था. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सेंट उर्सुला हाउस, द्वितीय स्थान पर फादर जॉन लैंबर्ट्स और तृतीय स्थान पर सेंट जेवियर हाउस रहे. क्विज प्रतियोगिता के संचालक शिक्षक शशि कुमार, अल्का राही, नॉरबर्ट टोप्पो, सुबी सिंह और करिश्मा उजाला लकड़ा थे. इस अवसर पर प्राचार्या डॉ सिस्टर निर्मला सैमुअल ने पोषण पखवाड़ा को सफल बनाने में शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया. साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने लंच बॉक्स में हमेशा पारंपरिक और पौष्टिक भोजन ही लायें. उन्होंने बच्चों को चाऊमीन, पास्ता, पिज्जा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने माता-पिता और अभिभावकों से भी बच्चों की टिफिन में पौष्टिक भोजन देने की अपील की. कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी शामिल थे.

25 खलारी 06 : नाटक प्रस्तुत करते विद्यार्थी.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola