कांटाघरों व खेल मैदानों की निगहबानी सख्त

Updated at : 09 Jun 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
कांटाघरों व खेल मैदानों की निगहबानी सख्त

डीएसपी रामनारायण चौधरी ने सोमवार को खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एनके एरिया के चूरी और केडीएच कोलियरी कांटाघरों की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

डीएसपी रामनारायण चौधरी ने सोमवार को खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एनके एरिया के चूरी और केडीएच कोलियरी कांटाघरों की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने कांटाघर परिसर में मौजूद कोयला लिफ्टर, ट्रक मालिकों, चालकों व खलासियों से बातचीत की. उन्हें हरसंभव सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया. साथ ही, संदिग्ध रूप से वहां मौजूद युवकों से पूछताछ भी की. गौरतलब हो कि हाल के दिनों में कांटाघरों में कार्यरत कर्मियों को नक्सली और असामाजिक तत्वों द्वारा धमकी भरे संदेश भेजे जाने की घटनाएं सामने आयी थीं. जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बनने लगा था. ऐसे में पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर पानी फिर गया. पुलिस प्रशासन की सतर्कता न केवल कांटाघर के कर्मचारियों और कोयला कारोबारियों को सुरक्षा का विश्वास दिलाता है, बल्कि कोलियरी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है. डीएसपी रामनारायण चौधरी ने स्पष्ट किया कि कोयला परिवहन से जुड़ी सभी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है. किसी भी संदिग्ध हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी खलारी भी उपस्थित थे.

खेल मैदानों में अड्डेबाजी करनेवालों पर डीएसपी की सख्ती :

इधर क्षेत्र के प्रमुख खेल मैदानों को अड्डेबाजी और नशाखोरी का अड्डा बना रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सोमवार देर शाम पुलिस ने सख्त कार्रवाई की. डीएसपी रामनारायण चौधरी ने गुलजारबाग स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के पास के मैदान, एसीसी मैदान और डकरा स्टेडियम में औचक छापेमारी अभियान चलाया. गौरतलब हो कि उक्त मैदानों में शाम के समय युवकों का जमावड़ा लग जाता है और कई युवक शराब और बीयर का सेवन करते हैं. जिससे माहौल दूषित हो रहा था. स्थानीय लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की. डीएसपी ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता फैलानेवालों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने बताया कि खेल मैदान खेलने और सकारात्मक गतिविधियों के लिए हैं, न कि नशाखोरी व अड्डेबाजी के लिये. आगे भी ऐसे स्थलों पर निगरानी रखी जायेगी और आवश्यकतानुसार कठोर कदम उठाये जायेंगे.

फ्लैग :::::: डीएसपी रामनारायण चौधरी ने कोयला कांटाघरों का किया निरीक्षण, कहा

असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर, कर्मियों को दिया भरोसा

09 खलारी 03, केडीएच कांटाघर के निकट कोयला कारोबार से जुड़े लोगों से बात करते डीएसपी.

09 खलारी 04:- खेल मैदान में अड्डेबाजी करनेवालों को खदेड़ते खलारी डीएसपी.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola