समझौते के बाद बचरा साइडिंग के मजदूरों की हड़ताल स्थगित

Published by :JITENDRA RANA
Published at :25 Apr 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
समझौते के बाद बचरा साइडिंग के मजदूरों की हड़ताल स्थगित

बचरा साइडिंग में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हेम्स कंपनी के ठेका मजदूरों की हड़ताल शनिवार को समझौते के बाद स्थगित हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पिपरवार. बचरा साइडिंग में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हेम्स कंपनी के ठेका मजदूरों की हड़ताल शनिवार को समझौते के बाद स्थगित हो गया. समझौते के तहत अब पेलोडर ऑपरेटरों को 2000, मुंशी को 1800 व लेवलिंग मजदूरों के वेतन 1500 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. इस प्रकार पेलोडर ऑपरेटरों को प्रति महीने 15000, मुंशी को 10 हजार व लेवलिंग मजदूरों को 9800 रुपये वेतन दिये जायेंगे. मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि हेम्स कंपनी इस बार भी समझौते का पालन नहीं करती है, तो मजदूर पुन: हड़ताल पर जाने काे विवश होंगे. जिसकी सारी जवाबदेही हेम्स कंपनी व सीसीएल प्रबंधन की होगी. मजदूरों की हड़ताल की वजह से तीन दिनों तक बचरा साइडिंग से एक भी रैक कोयला डिस्पैच नहीं हो सका. कोयला डिस्पैच नहीं होने से साइडिंग में कोयला रखने की जगह नहीं बची है. जिसकी वजह से सीएचपी से बचरा साइडिंग तक कोयला ढुलाई भी ठप है. साइडिंग में रैक उपलब्ध नहीं हो पाया था. इस दौरान सीसीएल को 4.5 करोड़ व भारतीय रेल को नौ करोड़ रुपये नुकसान होने का अनुमान है. वार्ता में सीएचपी मैनेजर विशप नाथ, एरिया सिक्युरिटी अफसर हेमचंद महतो, हेम्स प्रतिनिधि डेगन प्रजापति सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे.

तीन दिनों की हड़ताल में 13.5 करोड़ के नुकसान का अनुमानB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola