कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करें

Updated at : 10 Jun 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करें

खलारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक संगठन सृजन-2025 कार्यक्रम के तहत मंगलवार को केडी नेहरू क्लब में हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक संगठन सृजन-2025 कार्यक्रम के तहत मंगलवार को केडी नेहरू क्लब में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष साबीर अंसारी ने की. बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर व रांची जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) डॉ राकेश किरण महतो व विशिष्ट अतिथि प्रखंड पर्यवेक्षक राज उरांव और कांके विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी शामिल हुए. बैठक में खलारी कांग्रेस कऐटी के नवनियुक्त पदधारियों के नाम की घोषणा की गयी. उन्हें अतिथियों ने शपथ दिलायी और सभी को नियुक्ति पत्र सौंपे. नये पदधारियों में उपाध्यक्ष बाबू खान, विकेश सिंह (विक्की), महासचिव शशि मुंडा, सुखविंदर सिंह, संजय राम, राजेश गंझू, अनिता पासवान, सुरेन्द्र यादव, फिरोज अंसारी शामिल हैं. मौके पर अतिथियों ने कहा कि संगठन सृजन-2025 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना व नये पदधारियों को जिम्मेदारी सौंपना है. बैठक के समापन पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता दोहरायी. बैठक में झारखंड प्रदेश लेबर सेल महासचिव राजन सिंह राजा, रांची जिला ग्रामीण महासचिव राजेश सिंह मिंटू, झारखंड प्रदेश सचिव इंदिरा तुरी, मोनू रजक, जावेद अंसारी, अनिता देवी, साबीर अहमद, रवि टोप्पो, प्रकाश कुजूर सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

खलारी कांग्रेस का संगठन सृजन-2025 कार्यक्रम संपन्न

10 खलारी 03 : खलारी कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदधारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola