अलग-अलग हादसे में बाइक सवार छह युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बाइक सवार छह युवक घायल हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मांडर.

थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बाइक सवार छह युवक घायल हो गये. घायलों में खलारी निवासी किशन गंझू (18), सागर गंझू (19) व दीपक कुमार साहू (20) एवं चान्हो के चलियो बरवाटोली का सूरज उरांव (25), चोरया खिजुरटोली का धनुष उरांव व मांडर के बंझिला गांव का अमित उरांव (25) शामिल हैं. सभी घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना शाम करीब पांच बजे मुड़मा चौक के निकट रांची से खलारी की ओर जा रहे बाइक सवार किशन गंझू, सागर गंझू व दीपक कुमार साहू चौक पर अचानक मुड़ गये, जिससे स्कूटी जेएच 01डीसी- 6655 से टकराकर घायल हो गये. हादसे में स्कूटी सवार को भी चोटें आयी है. दूसरी दुर्घटना ब्राम्बे के निकट करीब 5.30 बजे हुई. जहां दो बाइकों की टक्कर में सूरज उरांव व धनुष उरांव घायल हो गये. वहीं मांडर टांगरबसली रोड में नारो पेट्रोल पंप के समीप टांगरबसली बाजार से अपने घर बंझिला जा रहे बाइक सवार अमित उरांव को एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. जिससे वह घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola