Ranchi News : धनतेरस की चमक में ‘सिल्वर ग्लो’
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2025 9:13 PM
विज्ञापन
धनतेरस से पहले रांची में चांदी के भाव आसमान छूने लगे हैं. एक सप्ताह के भीतर चांदी की कीमतों में 38000 रुपये प्रति किलो तक की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.
विज्ञापन
धनतेरस से पहले चांदी की किल्लत, रांची में बढ़ी एडवांस बुकिंग
विश्वभर में उत्पादन घटा, डिमांड बढ़ी; रांची में एडवांस बुकिंग से ज्वेलर्स के पास खत्म हुआ स्टॉक
एक सप्ताह में 38 हजार रुपये किलो उछले भाव; वैश्विक बाजार में कमी, रांची में बढ़ी बुकिंग और मांग
रांची. धनतेरस से पहले रांची में चांदी के भाव आसमान छूने लगे हैं. एक सप्ताह के भीतर चांदी की कीमतों में 38000 रुपये प्रति किलो तक की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. पिछले सप्ताह जहां चांदी 157000 रुपये प्रति किलो थी, वहीं मंगलवार को इसका भाव 195000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया. तेजी की इस लहर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. सचमुच, चांदी में निवेश करने वालों की इस बार ‘चांदी’ हो गयी है. धनतेरस पर परंपरागत रूप से सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. इस बार चांदी की बढ़ती कीमतों और कमी ने बाजार की तस्वीर बदल दी है. शहर के ज्वेलर्स के पास ग्राहकों की एडवांस बुकिंग लगातार बढ़ रही है. लोग चांदी के सिक्के, बर्तन, पूजन सामग्री और सजावटी आइटम पहले से बुक करा रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि पुराना स्टॉक ही बिक्री में काम आ रहा है, क्योंकि नया माल मिलना मुश्किल हो गया है. “रॉ चांदी की सप्लाई बाधित है. रिफाइनरी से ऑर्डर की डिलीवरी में देरी हो रही है,” न्यू मार्केट के ज्वेलर अमित अग्रवाल ने बताया.वैश्विक स्तर पर किल्लत, डिमांड बरकरार
विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी की कीमतों में उछाल का कारण केवल घरेलू मांग नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर आपूर्ति में गिरावट भी है. अमेरिका ने चांदी को ‘क्रिटिकल मेटल’ (महत्वपूर्ण धातु) की श्रेणी में रखा है. कई देशों के केंद्रीय बैंक सोने की तरह अब चांदी की भी खरीदारी कर रहे हैं. साथ ही, चांदी का उत्पादन मांग के मुकाबले कम हो गया है. विश्वभर में इंडस्ट्रियल यूज जैसे सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मेडिकल टेक्नोलॉजी और बैट्री निर्माण में चांदी की खपत बढ़ी है. इंडस्ट्रियल डिमांड और इन्वेस्टमेंट डिमांड, दोनों ने मिलकर कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है.निवेशकों के लिए फायदे का सौदा
पिछले छह महीने में चांदी ने निवेशकों को 20 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है. स्थानीय ज्वेलर्स का कहना है कि इस साल त्योहारों के मौसम में लोगों ने सोने से ज्यादा चांदी में रुचि दिखाई है. एक निवेशक राजीव कुमार ने बताया कि मैंने अगस्त में चांदी खरीदी थी, अब भाव बढ़ने से अच्छा मुनाफा मिल रहा है. अगर यही रफ्तार रही तो दिवाली तक कीमतें दो लाख रुपये किलो पार कर जायेंगी. जैसे-जैसे धनतेरस नजदीक आ रही है, बाजार में रौनक भी बढ़ रही है. वहीं कई लोग इसे निवेश का बेहतर मौका मान रहे हैं. हालांकि, विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेशक सावधानी से कदम बढ़ाएं क्योंकि कीमतों में यह तेजी अस्थायी भी हो सकती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










