Ranchi News : जनसेवा के कई कार्य करेगा कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट

Published by : MUNNA KUMAR SINGH Updated At : 10 Nov 2025 8:42 PM

विज्ञापन

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में हुई.

विज्ञापन

रांची. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में हुई. मंदिर, अपना घर आश्रम, गोशाला समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया कि मंदिर में वृहद स्तर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. ट्रस्ट द्वारा जन सेवा के तहत इस माह में कंबल, टीशर्ट, गर्म कपड़े व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया जायेगा. ट्रस्ट मीडिया सम्मान समारोह का भी आयोजन करेगा. साथ ही राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर में दर्शन के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों-विधायकों को आमंत्रित किया जायेगा. बैठक में उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, विजय कुमार अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, मनीष सोनी, अमर बाजोरिया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MUNNA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola