एक दूसरे को संभालते दिखे CM हेमंत और बसंत सोरेन, गूंजा शिबू सोरेन अमर रहे का नारा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Aug 2025 11:45 AM
Pic Credit- Prabhat khabar
Shibu Soren Passed Away: झारखंड की राजनीति के दिग्गज नेता, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज झारखंड विधानसभा लाया गया, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके भाई बसंत सोरेन नम आंखों से पिता को अंतिम विदाई देते नजर आए. जैसे ही पार्थिव शरीर विधानसभा के लिए रवाना हुआ, झामुमो समर्थकों की भीड़ भावुक हो उठी और 'शिबू सोरेन अमर रहें' के नारों से वातावरण गूंज उठा.
Shibu Soren Passed Away: दिशोम शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा पहुंच चुकाा है. जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. सुबह से ही झामुमो समर्थकों की भीड़ उनके आवास पर जुटी थी. जैसे ही उनके शव को विधानसभा ले जाने के लिए बाहर निकाला गया समर्थकों ने पार्थिव शरीर ले जाने वाले वाहन को घेर लिया. वाहन के अंदर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाई बसंत सोरेन मौजूद थे. उनकी आंखें नम थीं. लेकिन वे दोनों खुद को संभालते हुए वहां पर उपस्थित भीड़ को भी नियंत्रित कर रहे थे. वहां लगातार शिबू सोरेन अमर रहे का नारा गूंज रहे था.
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे
विधानसभा से उन्हें सीधे रामगढ़ स्थित नेमरा गांव ले जाया जाएगा. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी उसमें शामिल होंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने पिता शिबू सोरेन से जुड़ी यादों को साझा किया. उन्होंने लिखा लिखा, “मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं, मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया. मैं उन्हें सिर्फ ‘बाबा’ नहीं कहता था वे मेरे पथप्रदर्शक थे, मेरे विचारों की जड़ें थे.”
सोमवार सुबह हुआ था शिबू सोरेन का निधन
दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन सोमवार सुबह दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में हो गया. निधन की जानकारी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर दी थी. जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत देश के तमाम बड़े नेता वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सोमवार की शाम को सीएम हेमंत से मिलने पूर्व सीएम रघुवर दास और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो उनसे मिलकर उन्हें सांत्वना दी.
Also Read: Watch Video : बाबा दिशोम गुरुजी अनंत यात्रा की ओर, भावुक हेमंत सोरेन ने वीडियो किया शेयर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










