Ranchi: तुपुदाना इंडस्ट्रीयल एरिया में गिरगिट ने 40 मिनट तक रोके रखा करीब 50 कारखानों का प्रोडक्शन
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 18 May 2026 10:44 PM
ट्रांसफॉर्मर के पास पड़ा गिरगिट
Ranchi के तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया में एक गिरगिट के कारण करीब 50 कारखानों का प्रोडक्शन लगभग 40 मिनट तक प्रभावित रहा. इतने देर तक बिजली बाधित रही और खराबी का पता नहीं लग पाया. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
बिपिन सिंह
Ranchi: राजधानी के तुपुदाना इलाके से जुड़े कारखानों में हाई वोल्टेज तारों में फॉल्ट के चलते सोमवार सुबह जोरदार स्पार्क और तेज धमाके के साथ इंडस्ट्रीज का प्रोडक्शन अचानक रुक गया. कारण था, सुबह 10:03 बजे बिजली का अचानक ट्रिप हो जाना. 33 केवीए सबस्टेशन तुपुदाना से लगे 11 केवीए कार्टन फीडर से कनेक्ट करने वाली बिजली की हाई वोल्टेज केबल का सर्किट ब्रेक कर गया. यह फॉल्ट इतना बड़ा नहीं था कि इसके लिए करीब घंटे भर बिजली गुल रखा जाए, पर इसके फीडर से सुबह 10 बजे के करीब जो बिजली गुल हुई वह करीब 45 मिनट के बाद सुबह 10:42 मिनट पर ही जाकर किसी तरह से बहाल हो सकी.
काफी देर तक खराबी का नहीं लगा पता
यहां काफी देर तक तकनीकी खराबी का पता नहीं लगाया जा सका. इसका वजह था कि सैक्सजाइजर के बीच फंसा एक अदना का गिरगिट. तुपुदाना इंडस्ट्रियल इलाके में यह गिरगिट सैक्सनाइजर के संकरे से एरिया में ऊपर तारों के बीच फंसा था. फॉल्ट उत्पन्न होते ही पूरे इलाके की सप्लाई बंद हो गयी. बिजली विभाग ने फॉल्ट को ढूंढने का काम शुरू तो किया, लेकिन कर्मचारियों को मामूली फॉल्ट ढूंढने में ही करीब चालीस मिनट तक लग गए. पांच बिजली कर्मचारियों का गैंग फॉल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग पर निकली, दूसरी पेट्रोलिंग तुपुदाना से जुड़े इलाके में हो रही थी.
फॉल्ट के बाद शटडाउन लेकर गिरगिट की स्थिति का पता लगाया गया. सुबह काफी देर तक जब फॉल्ट नहीं मिला तो आरएमयू बॉक्स के पास से जंफर खोल कर एक-एक सेक्सन को अलग करने पर ट्रिपिंग के असली कारण का पता चला.
कैसे ट्रिप हुई बिजली
ट्रांसफार्मर और 11 केवीए लाइनों में हाई-वोल्टेज प्रवाहित होता है, जिसके संपर्क में आते ही भारी स्पार्किंग के साथ ट्रिपिंग हो गयी. कंडक्टर और अर्थ के आपस में मिलने से फॉल्ट हो गया. इस मामले में भी गिरगिट के तारों पर चढ़ने से दोनों फेज और अर्थ एक साथ मिल गये, उसके तारों के बीच आ जाने से शॉर्ट-सर्किट हो गया. लाइन के बीच ऐसा सुरक्षा तंत्र (प्रोटेक्शन सिस्टम आरएमयू बॉक्स) लगा होने से तारों को जलने और बड़े हादसे से बचाने के लिए सब-स्टेशन का सेफ्टी सिस्टम अपने आप बिजली की सप्लाई काट (ट्रिप) देता है.
तुपुदाना इंडस्ट्रियल सबस्टेशन के फीडर पर मेगावाट लोड
- इंडस्ट्रियल कार्टन : 1.28
- इंडस्ट्रियल बैंक : 0.08
- इंडस्ट्रियल कार्टन : 3.05
- इंडस्ट्रियल न्यू : 1.03
क्या कहा अधिकारी ने
जूनियर इंजीनियर, तुपुदाना विद्युत क्षेत्र अंकित कुमार ने बताया कि 11 केवीए लाइन में गिरगिट, सांप, पक्षी आदि के संपर्क में आने से शॉर्ट-सर्किट होना एक आम समस्या है. यह घटनाएं बारिश के मौसम में अधिक होती हैं. जीव के तारों के बीच आते ही कंडक्टर और अर्थ के बीच संपर्क बन जाता है, जिससे सुरक्षा के लिए लगा सर्किट ट्रिप हो जाता है या इंसुलेटर फट जाता है. इस मामले में केबल के अंदर फॉल्ट आने से लाइन बीच-बीच में ट्रिप कर जा रही थी, जिससे पूरे इलाके में बिजली की सप्लाई बंद हो गयी. गिरगिट सैक्सनाइजर को मुंह से पकड़े हुए था जबकि उसके शरीर का पिछला हिस्सा पोल से लगे बिजली की हाई वोल्टेज तारों से सटा था. गिरगिट होने के चलते फॉल्ट नहीं मिलने से मरम्मत में देरी हुई, जैसे ही फॉल्ट का पता चला इसके बाद उसे ठीक करने का काम शुरू किया गया.
ये भी पढ़ें…
झारखंड हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी: 22 जून तक पेंशन न मिलने पर रुकेगा उच्च शिक्षा निदेशक का वेतन
कल्पना सोरेन और पूर्णिमा साहू का महाराष्ट्र दौरा, समझेंगी महिला सशक्तिकरण का सफल मॉडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










