कलश स्थापना के साथ डकरा क्षेत्र में शारदीय नवरात्र पाठ शुरू

डकरा के आसपास क्षेत्र में सोमवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई.
डकरा. डकरा के आसपास क्षेत्र में सोमवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई. क्षेत्र के केडीएच, डकरा बी-टाइप दुर्गा मंडप, पीओ ऑफिस , मोहननगर, सुभाषनगर, चूरी में पूजा पंडाल परिसर में कलश स्थापना की गयी. क्षेत्र के सभी पूजा स्थलों से ढोल-ढाक के साथ कलश लेकर श्रद्धालु दामोदर और सपही नदी से जल भर नगर भ्रमण करते हुए पूजा स्थल पहुंचे, जहां नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी. सुभाषनगर से पूरे गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गयी. नदी पूजन के बाद जल लेकर शोभायात्रा के साथ भ्रमण करते हुए सभी पूजा पंडाल पहुंचे. नवरात्र को लेकर क्षेत्र का माहौल भी भक्तिमय हो गया है. सभी पूजा पंडालों के आसपास प्रशासनिक दिशा-निर्देश के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे लगाने, आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी आदि की व्यवस्था युद्ध स्तर पर की जा रही है. कोयला कर्मियों को बोनस समय पर मिलने की सरगर्मी शुरू हो जाने से बाजारों में भी काफी रौनक दिखने लगा है.
गंदगी का अंबार लगा हुआ है
दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर ऐसा पहली बार है कि नवरात्र शुरू हो जाने के बाद भी पूजा स्थल, वहां तक पहुंचने वाले रास्तों एवं काॅलोनियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. सबसे बुरा हाल डकरा बी-टाइप दुर्गा मंडप का है, जहां के पूजा कमेटी का मुख्य संरक्षक स्वयं एरिया के पदेन महाप्रबंधक रहते हैं एवं संरक्षक सभी पीओ और विभागीय प्रमुख बनाये जाते हैं. असैनिक विभाग प्रमुख सुमन कुमार से बार-बार पूजा समिति के लोग साफ-सफाई कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से लोगों में काफी नाराजगी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




