24 से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 27 के बाद राहत, आसमान रहेगा साफ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jan 2024 3:23 AM
रांची में घने कोहरे के कारण रविवार को विमान सेवाएं प्रभावित रहीं. इस कारण रांची से दो फ्लाइट को रद्द किया गया. आधा दर्जन से अधिक विमान विलंब से रांची आये. इंडिगो की फ्लाइट 6ई5535 दिल्ली-रांची, इंडिगो की 6ई 221 बेंगलुरु-रांची रद्द रही.
रांची : राज्य में 24 जनवरी से कड़ाके की ठंड पड़ेगी. राजधानी सहित कई जिलों का तापमान गिरेगा. राजधानी के शहरी क्षेत्र का तापमान आठ डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है. ऐसी स्थिति अगले दो-तीन दिनों तक रह सकती है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि ऐसी स्थिति कई जिलों में रहेगी. इस दौरान सुबह में कहीं-कहीं धुंध छाया रह सकता है. आसमान साफ रहेगा. देर रात में तापमान गिरेगा. दिन में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेसि के बीच होगा. 27 जनवरी तक मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद नहीं है.
कोल्हान में बारिश : 24 घंटे में कोल्हान के कई इलाकों में बारिश हुई. हाट गम्हरिया में छह व जगन्नाथपुर में तीन मिमी के आसपास बारिश हुई. बादल और बारिश के कारण उस इलाके का अधिकतम तापमान गिर गया. जबकि न्यूनतम तापमान थोड़ा चढ़ गया. राजधानी का अधिकतम तापमान रविवार को 22.4 तथा न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया.
रांची में घने कोहरे के कारण रविवार को विमान सेवाएं प्रभावित रहीं. इस कारण रांची से दो फ्लाइट को रद्द किया गया. आधा दर्जन से अधिक विमान विलंब से रांची आये. इंडिगो की फ्लाइट 6ई5535 दिल्ली-रांची, इंडिगो की 6ई 221 बेंगलुरु-रांची रद्द रही.
विलंब से रांची आनेवाले विमान
कहां से कहां तक निर्धारित समय आगमन
6ई 6484 : पुणे-रांची सुबह 8.20 सुबह10.13
15331 : मुंबई-रांची सुबह 8.30 सुबह 11.00
15744 : दिल्ली-रांची सुबह 9.55 सुबह 10.29
6ई 5348 : मुंबई-रांची दोपहर 3.25 शाम 7.24
6ई 2093 : दिल्ली-रांची दिन के 4.05 शाम 5.48
15942 : बेंगलुरु-रांची दिन के 4.50 शाम 5.39
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










