सेवा सप्ताह और आत्मनिर्भर अभियान भाजपा ने बनायी नेताओं की टोली, दी गयी जिम्मेवारी

Updated at : 12 Sep 2020 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
सेवा सप्ताह और आत्मनिर्भर अभियान भाजपा ने बनायी नेताओं की टोली, दी गयी जिम्मेवारी

भाजपा 14 सितंबर से दो अक्तूबर पूरे प्रदेश में सेवा सप्ताह और आत्मनिर्भर भारत अभियान चलायेगी़ पार्टी महासचिव प्रदीप वर्मा ने ब ताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन है़

विज्ञापन

रांची : भाजपा 14 सितंबर से दो अक्तूबर पूरे प्रदेश में सेवा सप्ताह और आत्मनिर्भर भारत अभियान चलायेगी़ पार्टी महासचिव प्रदीप वर्मा ने ब ताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन है़ इस मौके पर पार्टी 14 सितंबर से 20 सितंबर तक को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा़ सेवा सप्ताह के दौरान पार्टी द्वारा गरीबों, जरूरतमंदों के बीच विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किये जायेंगे़

25 सितंबर से दो अक्तूबर तक आत्मनिर्भर भारत अभियान चलेगा़ इस अभियान सोशल मीडिया, वीडियो कॉफ्रेसिंग, जनसंपर्क अभियान और वेबिनार के माध्यम से जन जन तक पहुचाना है़ खादी के उत्पादों का अधिकतम उपयोग,के साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए वोकल फॉर लोकल का प्रचार प्रसार तेज करना है़ पार्टी ने इस अभियान के लिए नेताओं कार्यक्रम टोली व सोशल मीडिया की जिम्मेवारी सौंपी है़ सभी कार्यक्रम में पार्टी के माननीय सांसद, विधायक, मेयर,डिप्टी मेयर, नगर पंचायत व नगर परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे़

किस प्रमंडल में किसकोदी गयी जिम्मेवारी

  • संथाल परगना : प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, विधायक अनंत ओझा, बबलू भगत़

  • उत्तरी छोटानागपुर : विधायक विरंची नारायण, मनीष जायसवाल व सत्येंद्र सिंह़

  • दक्षिणी छोटानागपुर : प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, विधायक नवीन जायसवाल व प्रवक्ता अमित सिंह़

  • पलामू प्रमंडल : बालमुकुंद सहाय,विधायक भानुप्रताप शाही, विवेक भवानी सिंह़

  • कोल्हान प्रमंडल : शैलेंद्र सिंह,कुणाल षाड़ंगी, नंद जी प्रसाद़

प्रदेश आइटी : मृत्युंजय शर्मा,राहुल अवस्थी, विश्वजीत सिंह,धर्मेंद्र उपाध्याय, विश्वजीत पाठक,चंदन राउत,शिवानंद शाह,विवेक विकास, आकाश वर्मा,अमिताभ धीरज ,सजल कुमार, निरंजन मिश्रा, ज्ञान प्रकाश.

कलह में घिरा है, एनजीटी से ध्यान भटकाना चाह रहा : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झामुमो आंतरिक कलह में घिरा है़ पार्टी के अंदर और गठबंधन में चल रहे कलह से ध्यान भटकाने के लिए एनजीटी का मुद्दा बिना तथ्य का उछाल रहा है़ श्री शाहदेव शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़

उन्होंने कहा कि झामुमो का यह आरोप बेबुनियाद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस विधानसभा भवन का उद्घाटन किया, उसकी पर्यावरण स्वीकृति नहीं मिली थी़ केंद्र के द्वारा अधिकृत स्टेट लेवल एनवायरमेंट इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी ने 4 सितंबर 2019 को अपने पत्र के माध्यम से विधानसभा भवन को मंजूरी दी थी़

झामुमो झूठ बाेलने के लिए माफी मांगे़ श्री शाहदेव ने कहा कि एनजीटी ने 2 सितंबर 2019 को जस्टिस एसपी बांगड़ी और डॉ सत्यवान सिंह की बेंच ने इसी मुद्दे पर जांच करने के लिए दो सदस्यीय टीम बनायी थी़ इस आदेश के तुरंत बाद चुनाव आ गया़ नयी सरकार का गठन दिसंबर में हो गया, लेकिन नयी सरकार ने एनजीटी की समिति के सामने सही तरीके से अपना पक्ष नहीं रखा़

झामुमो बयानबाजी कर अदालत की अवमानना कर रहा है़ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वैसे एनजीटी का यह आदेश अंतिम नहीं है़ एनजीटी एक्ट के सेक्शन 22 के अंतर्गत राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय में इसकी अपील कर सकता है़

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola