एनके एरिया के संवेदकों को मोर्चा से जुड़ कर काम करना होगा: नागेश्वर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Dec 2025 7:31 PM

विज्ञापन

रैयत विस्थापित मोर्चा एवं संवेदक संघ एनके एरिया की संयुक्त बैठक बिगन सिंह भोक्ता की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

डकरा. दुर्गा मंडप क्लब में सोमवार को रैयत विस्थापित मोर्चा एवं संवेदक संघ एनके एरिया की संयुक्त बैठक बिगन सिंह भोक्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक को नीरज भोगता, नागेश्वर गंझू, विनय खलखो, जालिम सिंह, नरेश गंझू, भारत गंझू, अमृत भोगता आदि ने संबोधित किया. नागेश्वर गंझू ने कहा कि हमने अपना सर्वत्र इस कोयलांचल को देकर माइनिंग करने दिया है और तब जाकर आज यहां सभी कार्य कर पा रहे हैं, बावजूद हमने कोई विरोध पूर्व में नहीं किया है, लेकिन अब इस मंच के माध्यम से जुड़े बगैर या इसके विरुद्ध जाकर कोई कार्य करेगा तो उस संवेदक की सीधी लड़ाई मोर्चा से होगी. यह बात सभी संवेदकों को समझना होगा. नीरज भोक्ता ने कहा कि आपस में मिलकर विकास कार्यों को ठीक करें, यही सभी संवेदकों के लिए ठीक रहेगा. निर्णय लिया गया कि अब कोई भी काम रेट पर ठेकेदार कोड नहीं करेगा. मोर्चा द्वारा तय नियम के आधार पर ही सभी को काम करना होगा. ठेकेदारों को इसके लिए मोर्चा से जुड़ कर रहना होगा. संचालन रामलखन गंझू ने किया. इस अवसर पर नसीब चौहान, राहुल सिंह, बिनोद विश्वकर्मा,अरुण कुमार सिंह, लखन महतो, रितेश सिंह, विकास दुबे, कार्तिक पांडेय, नरेंद्र कुमार महतो, प्रवीण कुमार चौहान, अवधेश राय, कृष्णा यादव,जालम सिंह, गुड्डू सिंह, सतेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola