ePaper

सम्मान समारोह: आज सीएम हेमंत सोरेन टॉपर्स को देंगे स्कूटी, लैपटॉप और 3 लाख रुपये

Updated at : 02 Sep 2025 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
Hemant Soren

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मानित करेंगे. टॉपर्स को स्कूटी, लैपटॉप और 3 लाख रुपये दिए जायेंगे. हालांकि फर्स्ट, सेकंड और थर्ड टॉपर के लिए अलग-अलग सम्मान राशि निर्धारित की गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) आज 2 सितंबर को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के वर्ष 2025 के मैट्रिक-इंटर के तीनों संकायों के टॉपरों को सम्मानित करेंगे. टॉपर्स को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री सुजूकी की 125 सीसी की स्कूटी (Scooty)(Laptop) और 3 लाख रुपये देंगे. सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 12:30 बजे प्रोजेक्ट भवन के नये सभागार में आयोजित होगा.

फर्स्ट टॉपर को मिलेगी स्कूटी

सम्मान समारोह में फर्स्ट टॉपर को स्कूटी, 3 लाख रुपये, लैपटॉप व मोबाइल, सेकेंड टॉपर को 2 लाख रुपये, लैपटॉप व मोबाइल और थर्ड टॉपर को 1 लाख रुपये, लैपटॉप व मोबाइल दिये जायेंगे. समारोह में अन्य बोर्ड के टॉपरों को भी सम्मानित किया जायेगा. इस समारोह में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और श्रम, नियोजन प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव भी उपस्थित रहेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

समारोह में नव नियुक्त पीजीटी शिक्षकों, सहायक आचार्य (गणित व विज्ञान) और लैब सहायकों को नियुक्ति पत्र भी दिये जायेंगे. तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया जायेगा. विद्यालय प्रमाणीकरण के पहले चरण के रिजल्ट में 49 विद्यालयों को स्वर्ण पदक, 467 को रजत और 27 को कांस्य पदक मिला है. समारोह स्थल पर राज्य स्तर पर 170 शिक्षकों, 33 प्लस टू शिक्षकों और 33 लैब सहायकों को नियुक्ति पत्र देने की योजना है.

इसे भी पढ़ें

डुमरिया के कसमार गांव में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, 4 लोग गिरफ्तार

रांची जिला स्कूल जैसी व्यस्त जगह पर दुर्गापूजा पंडाल बनाने की अनुमति कैसे दी गयी? झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, बाल-बाल बची 95 यात्रियों की जान

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola