झारखंड में दोपहिया की बिक्री बढ़ी, तो चार पहिया वाहनों में आई गिरावट

Updated at : 23 Aug 2022 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में दोपहिया की बिक्री बढ़ी, तो चार पहिया वाहनों में आई गिरावट

रांची सहित पूरे झारखंड में दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी है, लेकिन चिप की कमी से उत्पादन प्रभावित होने के कारण चार पहिया वाहन कम बिके हैं. हालांकि रांची सहित पूरे झारखंड में जुलाई में कुल वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई है.

विज्ञापन

Ranchi news: रांची सहित पूरे झारखंड में दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी है, लेकिन चिप की कमी से उत्पादन प्रभावित होने के कारण चार पहिया वाहन कम बिके हैं. हालांकि रांची सहित पूरे झारखंड में जुलाई में कुल वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई है. इस वर्ष के जुलाई में पूरे राज्य में कुल 40,731 वाहनों की बिक्री हुई है. वहीं जुलाई, 2021 में यह बिक्री 37,469 हुई थी. इसी प्रकार, रांची में जुलाई में 7,604 वाहनों की बिक्री हुई थी. जुलाई, 2021 में यह आंकड़ा 7,527 वाहनों का था.

कम सप्लाई होने से आयी दिक्कत

कम सप्लाई होने से जुलाई में झारखंड में चार पहिया वाहनों की बिक्री कम हो गयी है. जुलाई में झारखंड में 4,054 और रांची में 1,464 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई थी. पिछले साल इसी माह में झारखंड में 4,947 और रांची में 2014 चार पहिया वाहन बिके थे. इसके विपरीत दोपहिया की बिक्री बढ़ी. इस साल झारखंड में जुलाई में दोपहिया की बिक्री 32,119 और रांची में 5,274 हुई. वहीं, जुलाई, 2021 में झारखंड में 29,513 और रांची में यह बिक्री 5,017 वाहनों की हुई थी.

Also Read: झारखंड के 35 निकायों में चुनाव कार्यकाल पूरा होने से पहले संभावित, इस महीने तारीखों की हो सकती है घोषणा

फेस्टिव सीजन से बाजार को उम्मीद

फेस्टिव सीजन से बाजार को उम्मीद है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा कि बाजार में चार पहिया वाहनों की मांग है, लेकिन चिप की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है. यही कारण है कि बिक्री का आंकड़ा कम हुआ है.

Also Read: झारखंड में शिक्षकों के 50 हजार पद होंगे सृजित, अगली कैबिनेट में मंजूरी संभव

मुख्य बातें:

  • चिप की कमी के कारण चार पहिया वाहनों का उत्पादन प्रभावित

  • पूरे राज्य में जुलाई में 32,119 दोपहिया बिके

  • वहीं, 4,054 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई

रिपोर्ट: राजेश कुमार, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola