सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मी की हाइवा से कुचल कर मौत, ग्रामीणो ने की सड़क जाम

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 22 Apr 2026 7:20 PM

विज्ञापन

एक तेज रफ्तार हाइवा डंपर ने बाइक सवार उमेश करमाली उर्फ उरेश करमाली (62) की जान ले ली.

विज्ञापन

खलारी. पिपरवार-टंडवा मार्ग पर पिपरवार महाविद्यालय के निकट बुधवार को दोपहर 12 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा डंपर ने बाइक सवार उमेश करमाली उर्फ उरेश करमाली (62) की जान ले ली. घटना के वक्त वे अपनी बाइक से कारो घर जा रहे थे. तभी सीएचपी-सीपीपी से कोयला अनलोड कर टंडवा लौट रहे डंपर ने पीछे से बाइक को चपेट में ले लिया. हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ कर भाग गया. बाद में घायल बाइक सवार को बचरा अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. लेकिन रिम्स पहुंचने से पहले ही उमेश करमाली ने दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर पिपरवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने हाइवा डंपर को जब्त कर लिया है. इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा को लेकर सड़क जाम कर दी है. ग्रामीण आये दिन हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर सीसीएल प्रबंधन से कोयला ढुलाई के लिए अलग मार्ग से डंपरों का परिचालन करने की मांग कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार उमेश करमाली सीएचपी-सीएचपी परियोजना के सेवानिवृत कर्मचारी थे. उनके निधन से उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola