आक्रोश पदयात्रा को सफल बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

रांची में 25 अप्रैल को प्रस्तावित भाजपा की आक्रोश पदयात्रा की तैयारी को लेकर खलारी में बैठक की गयी.
खलारी. रांची में 25 अप्रैल को प्रस्तावित भाजपा की आक्रोश पदयात्रा की तैयारी को लेकर खलारी में बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल गंझू ने की. कार्यक्रम प्रभारी के रूप में विकास दुबे विशेष रूप से उपस्थित थे. बैठक में आक्रोश पदयात्रा को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. मंडल अध्यक्ष अनिल गंझू ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा के साथ पदयात्रा को सफल बनाने में जुटें तथा जनसमर्थन बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभायें. उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा जनभावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, इसलिए इसकी सफलता के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए पदयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया. बैठक का संचालन रामसूरत यादव ने किया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष अजीत पांडेय, महामंत्री रामसूरत यादव, मंत्री सरोजनी देवी, मीडिया प्रभारी अभिषेक चौहान सहित दिलीप पासवान, दिलीप गंझू, ममता केसरी, मीरा देवी, दीपशिखा देवी, गणेश यादव, रितेश केसरी, कमलेश तुरी, मनोज कुमार महतो और सुरेंद्र राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




