दिल्ली की तरह ही रांची के मोरहाबादी मैदान की झांकी भी थी बेहद आकर्षक, बदलते राज्य की दि‍खी तस्वीर

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

इको टूरिज्म, राज्य की ऐतिहासिक धरोहर, बदलता आयुष व स्वस्थ झारखंड के थीम पर विभिन्न झांकियां निकाली गयी. वन विभाग की झांकी इको टूरिज्म की थीम पर आधारित थी.

विज्ञापन
undefined

दिल्ली के कर्तव्य पथ की तरह ही रांची के मोरहाबादी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गयी झांकी भी बेहद खूबसूरत थी. इसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को उनकी शानदार थीम के लिए प्रथम पुरस्कार मिला तो ग्रामीण विकास विभाग ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया. आपको बता दें कि इस वर्ष झांकी में बदलते राज्य की तस्वीर दि‍खी. अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष पर राज्य में पाये जाने मोटे अनाज के उत्पादन को लेकर हो रही तैयारी से संबंधित झांकी भी पेश की गयी.

undefined

इसके अलावा इको टूरिज्म, राज्य की ऐतिहासिक धरोहर, बदलता आयुष व स्वस्थ झारखंड के थीम पर विभिन्न झांकियां निकाली गयी. वन विभाग की झांकी इको टूरिज्म की थीम पर आधारित थी. इसमें लोध फॉल के मॉडल, बेतला नेशनल पार्क का मुख्य द्वार और दलमा में तैयार किये गये नये कॉटेज के बारे में बताया गया था.

undefined

ताकि, राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके. तो वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से निकाली गयी झांकी में ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाया गया. इसमें मुख्य रूप से पलामू किले की झलक दिखायी गयी. साथ ही आम लोग कैसे इस ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ कर राज्य के ऐतिहासिक गौरव के साक्षी बन सकते हैं, इसकी प्रेरणा दी गयी.

undefined
पहली बार आयुष विभाग की दिखी झांकी

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार आयुष विभाग की झांकी दिखी. झांकी में (रस्सी पर योग) के साथ-साथ सूर्य नमस्कार और अन्य योग क्रियाएं देखने को मिली. आपको बता दें कि बिहार से अलग होकर झारखंड के अस्तित्व में आने के 22 साल बाद यह पहला मौका है, जब आयुष की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया. इससे विभाग के अधिकारी बेहद खुश और उत्साहित थे.

undefined
दवा बनाते ऋषि-मुनि भी नजर आये परेड में

आयुष विभाग की झांकी में एक ही ट्रक पर आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा और होमियोपैथी का प्रदर्शन किया गया. इस वाहन पर ऋषि-मुनि दवा बनाते नजर आये. पहियों पर चलते हुए टेलर पर लोग दवा की प्रयोगशाला भी देखने को मिला.

undefined
undefined
undefined
विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola