रांची : धुर्वा में जुटे राज्यभर के कर्मी, नौकरी वापसी की लड़ाई को लेकर बनाई रणनीति

Updated:
विज्ञापन

मैदान में कर्मियों की महजुटान

राज्य सरकार द्वारा सेवा से निकाले गए कर्मियों का धुर्वा गोल चक्कर मैदान में महाजुटान हुआ। नौकरी वापसी की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर न्यायालय का सहारा लेने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

मनोज लाल की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Jharkhand Employees Protest : राज्य सरकार के आदेश से सरकार सेवा से निकाले गये कर्मियों की महाजुटान धुर्वा गोल चक्कर मैदान में हुई. दिन के 10  बजे से ही यहां कर्मी जुटने लगे थे. राज्य के सभी जिलों से अलग-अलग सेवा के कर्मी लगातार यहां पहुंच रहे हैं. इस दौरान कर्मियों ने सभा करके नौकरी वापसी  के संघर्ष को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. इसके तहत अभी न्यायालय का सहारा लेने पर सहमति बनायी. कर्मियों ने एक मत होकर कोर्ट का रुख अख्तियार करने को कहा. इसके लिए सभी कर्मियों से अलग-अलग वकालत नामा भराने का काम किया गया. 

एकजुट रहने की अपील

मौके पर सभी कर्मियों ने एकजुट रहने का संकल्प लिया. कर्मियों ने कहा कि हमने पहले भी संघर्ष करके नौकरी प्राप्त की है. फिर से संघर्ष किया जायेगा. 

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद : आंदोलन स्थगित कर लौटे छात्र, यात्रा निकाल जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

Jharkhand Employees Protest  (1).jpg

कर्मियों ने मिल कर कमेटी बनाई

आंदोलन को धार देने के लिए सभी सेवाओं के कर्मियों ने मिल कर कमेटी बनाई. इसमे जिलावार भी कर्मियों को जिम्मेवारी दी गयी. वहीं आंदोलन चलाने के लिए अलग-अलग कर्मियों को जिम्मेवारी सौंपी गई. भोजन, टेंट से लेकर सारी व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारी तय कर दी गई है. व्यवस्था के लिए स्रोत जेनरेट करने पर सहमति हुई. कर्मियों ने संकल्प लिया कि जब तक उनकी नौकरी भाल नही हो जाती है, वे घर पर नहीं बैठेंगे. हर दिन यहां जमा होंगे और आंदोलन जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें-JPSC Recruitment Controversy: झारखंड में नियुक्ति पर लगा ब्रेक, 1744 पदों पर की गई नियुक्ति हुई रद्द


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola