धुर्वा डैम में विधानसभा कर्मी ने कूदकर दी जान, गाड़ी-चप्पल से हुई पहचान; NDRF करेगी रेस्क्यू
धुर्वा डैम की तस्वीर : प्रभात खबर
झारखंड विधानसभा के कर्मी बुलंद अख्तर ने ध्रुवा डैम में कूदकर जान दी. एनडीआरएफ की टीम शव तलाश और बचाव कार्य के लिए बुलाई गई है.
रांची : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में झारखंड विधानसभा के एक कर्मी ने कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बुलंद अख्तर के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. डैम के किनारे से पुलिस ने एक गाड़ी, चप्पल और बरसाती बरामद की है. बरामद सामानों के आधार पर मृतक की पहचान की गयी.
आपके शहर में
एनडीआरएफ करेगी डैम में रेस्क्यू, आत्महत्या की आशंका
पुलिस ने शव की तलाश और उसे डैम से बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ को सूचना दी है. टीम के पहुंचने के बाद डैम में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जायेगा. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घर से निकले थे, वापस नहीं लौटे बताया गया कि बुलंद अख्तर बुधवार को अपने घर से निकले थे. इसके बाद वह देर शाम तक वापस नहीं लौटे.
ये भी पढ़ें: कामडारा में हाथी का आतंक! गहरी नींद में सो रहा था परिवार, घर में घुसा हाथी; दीवार तोड़ सामान किया बर्बाद
धुर्वा डैम के किनारे मिली गाड़ी, सामान से हुई मृतक की पहचान
परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. इसी दौरान धुर्वा डैम के किनारे उनकी गाड़ी और अन्य सामान मिलने की जानकारी पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर जांच की, जिसके बाद मृतक की पहचान बुलंद अख्तर के रूप में हुई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव मिलने और पोस्टमार्टम के बाद मामले में आगे की जांच की जायेगी.
परिजनों से पूछताछ जारी है...
परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बुलंद अख्तर ने यह कदम क्यों उठाया. फिलहाल एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: पालकोट में मोबाइल वेटनरी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप; हादसे के बाद फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








