कामडारा में हाथी का आतंक! गहरी नींद में सो रहा था परिवार, घर में घुसा हाथी; दीवार तोड़ सामान किया बर्बाद

Updated:
विज्ञापन

हाथी हमले में टूटा घर : प्रभात खबर

मंगलवार रात कामडारा के मुरूमकेला चिड़ियाटोली गांव में एक जंगली हाथी ने उत्पात मचाया. हाथी ने लक्ष्मण गोप के घर की दीवार तोड़कर अनाज खा लिया और घरेलू सामान भी नष्ट कर दिए. इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

गुमला जिले के कामडारा प्रखंड के मुरूमकेला चिड़ियाटोली गांव में मंगलवार रात एक जंगली हाथी ने लक्ष्मण गोप के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी ने घर की दीवार तोड़कर अंदर रखा अनाज खा लिया और कई घरेलू सामान भी नष्ट कर दिये. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

रात में अचानक घर में घुसा हाथी

लक्ष्मण गोप ने बताया कि रात करीब एक से दो बजे के बीच वन विभाग की गाड़ी के गांव से जाने के बाद अचानक एक हाथी वहां पहुंच गया. उस समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे. इसी दौरान घर का एक हिस्सा टूटने की तेज आवाज सुनाई दी. हाथी उस दीवार को तोड़ने लगा, जिसके पीछे अनाज रखा हुआ था.

ये भी पढ़ें: पालकोट में मोबाइल वेटनरी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप; हादसे के बाद फरार

हाथी दोबारा लौटा, घर का दूसरा हिस्सा भी किया क्षतिग्रस्त

आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों ने आसपास के ग्रामीणों को जगाया. इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर हाथी को भगाने का प्रयास किया. हाथी कुछ दूर जाने के बाद दोबारा लौट आया और घर के दूसरे हिस्से को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान घर में रखा अनाज और कई घरेलू सामान बर्बाद हो गये. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के वनपाल शेखर सिंह मौके पर पहुंचे.

वन विभाग ने दी सुरक्षा सामग्री, मुआवजे का भरोसा

उन्होंने पीड़ित परिवार को टॉर्च और पटाखे उपलब्ध कराये. साथ ही हाथी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी. वनपाल ने लक्ष्मण गोप को नुकसान के मुआवजे के लिए आवेदन फॉर्म भरकर विभाग में आवेदन जमा करने को कहा, ताकि मु्आवजा राशि मिल सके.य

ये भी पढ़ें: गुमला में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की कार्रवाई, वसूला 56 हजार रुपए जुर्माना


विज्ञापन
प्रतीक्षा कुमारी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola