सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की कार्रवाई, वसूला 56 हजार रुपए जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान

गुमला के चैनपुर में परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 56 हजार रुपये जुर्माना वसूला. अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और दस्तावेजों की भी जांच की गई.

विज्ञापन

गुमला: गुमला जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने बुधवार को चैनपुर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येन्द्र महतो के निर्देश पर चलाये गये अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. इस दौरान विभाग ने कुल 56 हजार रुपये जुर्माना वसूला.

आपके शहर में

विज्ञापन

चैनपुर थाना के पास वाहनों की जांच

अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप कुमार तिर्की ने किया. जांच दल ने चैनपुर थाना के समीप जांच चौकी लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की. अचानक हुई कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें- झारखंड में ट्रांसमिशन नेटवर्क को और मजबूत करेगा JUSNL, खरीदेगा 4.25 करोड़ के बिजली उपकरण

बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर कार्रवाई

जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, एक मोटरसाइकिल पर तीन लोगों के सवार होने समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आये. इसके अलावा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र और सड़क कर से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गयी. आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर संबंधित वाहन चालकों का चालान काटा गया.

वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत

मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि सड़क पर की गयी छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना जरूरी है. परिवहन विभाग ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. वाहन चालकों से सभी जरूरी दस्तावेज दुरुस्त रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें- JPSC Recruitment Controversy: झारखंड में नियुक्ति पर लगा ब्रेक, 1744 पदों पर की गई नियुक्ति हुई रद्द


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola