रांची में मौत का कहर, फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे जीजा और साले की अज्ञात वाहन ने लील ली जिंदगी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 17 Nov 2025 10:08 PM

विज्ञापन

मारे गये युवक में एक मृतक की फाइल फोटो, Pic Credit- Prabhat Khabar

Ranchi Road Accident: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के रायसा मोड़ के पास रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा–साला की मौत हो गई. दोनों युवक फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Ranchi Road Accident, नामकुम, (राजेश वर्मा): रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित रायसा मोड़ के पास रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान संजय मुंडा (25), पिता गंगाराम मुंडा, हरबुल नामकुम निवासी और सुकरा मुंडा, पिता कुंवर मुंडा, लुदुंगबेडा बुढ़मू निवासी के रूप में की गयी है.

फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे थे दोनों

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक ब्यांगडीह गांव में आयोजित फुटबॉल मैच देखने गए थे. लौटते वक्त वे बाजार भी गए और रात में वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रायसा मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Also Read: Dumka Accident: अंधेरी रात में अचानक आया मौत का मोड़: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो युवकों ने दम तोड़ा

हादसे के बाद वाहन चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद वाहन चालक तुरंत मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और पूर्व मुखिया महादेव मुंडा को दी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया.

रिश्ते में जीजा–साला थे दोनों मृतक

मृतक संजय के पिता गंगाराम मुंडा ने बताया कि दोनों खेती-बाड़ी करते थे और रिश्ते में जीजा–साला थे. संजय के चचेरे भाई की शादी सुकरा की बहन से हुई है. सुकरा इन दिनों हरबुल में मेहमानी आया था और संजय के साथ ही रह रहा था. ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए फरार वाहन चालक को जल्द पकड़ने की मांग की है. पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की जांच कर रही है.

Also Read: धनबाद की बंद खदान बनी मौत की खाई, 2 मजदूरों की गयी जान, विधायक ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola