26 से 28 मार्च तक घर से निकलने से पहले देखें रांची के ये 'ट्रैफिक चार्ट', मेन रोड समेत कई रास्ते रहेंगे सील
Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Mar 2026 7:10 AM
बैठक करते रांची एसएसपी
Ranchi Ramnavami: रांची पुलिस ने जारी किया 26, 27 और 28 मार्च का कंप्लीट ट्रैफिक प्लान. मेन रोड, रातू रोड और कचहरी चौक जैसे प्रमुख रास्तों पर कब थमेंगे पहिये और कहां से मुड़ेगी आपकी गाड़ी? जाम से बचने के लिए अभी पढ़ें यह जरूरी रिपोर्ट.
Ranchi Ramnavami, रांची : राजधानी रांची में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर उल्लास चरम पर है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भव्य शोभायात्रा को देखते हुए रांची पुलिस ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है. 26 मार्च की शाम से लेकर 28 मार्च की रात तक शहर के मुख्य मार्गों पर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जायेंगे. शहर के भीतर ऑटो, टोटो और निजी वाहनों के लिए भी रूट तय कर दिए गए हैं.
26 मार्च को झांकियों को लेकर शाम से थमेंगे वाहनों के पहिए
- 26 मार्च को विभिन्न अखाड़ों से निकलने वाली झांकियों को देखते हुए यातायात व्यवस्था बदली रहेगी.
- शाम 4:00 बजे से अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
जबकि छोटे मालवाहक के लिए शाम 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक परिचालन बंद रहेगा.
Also Read: हजारीबाग पुलिस ने पिकअप और जेनरेटर चोरी कांड का किया पर्दाफाश, 2 शातिर चोर दबोचे गये
पाबंदी वाले रास्ते
किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक और सुजाता चौक तक ऑटो, टोटो और नगर निगम की बसों का परिचालन बंद रहेगा.
27 मार्च को मुख्य शोभायात्रा के दिन मेन रोड बंद
शुक्रवार को रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा निकलेगी. इस दिन दोपहर से देर रात तक मेन रोड वाहनों के लिए बंद रहेगा.
- भारी वाहन: सुबह 8:00 बजे से 28 मार्च की सुबह 4:00 बजे तक प्रवेश निषेध.
- ऑटो-टोटो: दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक परिचालन वर्जित.
प्रमुख सील प्वाइंट्स (दोपहर 1:00 बजे से): - एसएसपी आवास चौक से कचहरी और शहीद चौक की ओर वाहनों का प्रवेश बंद.
-सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन केवल जेल चौक तक ही जा सकेंगे. - जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक और रेडियम चौक की ओर नो-एंट्री.
चडरी तालाब, प्लाजा चौक और पुरुलिया रोड से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाना मना. - राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज और सुजाता चौक की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित.
पिस्का मोड़ से रातू रोड और न्यू मार्केट की तरफ सामान्य परिचालन बंद. - मेन रोड से जुड़ने वाली गलियां (विष्णु गली, बुधिया गली, चर्च रोड) सील रहेंगी.
28 मार्च: चैती दुर्गा विसर्जन पर भी बदला रहेगा ट्रैफिक
- शनिवार को चैती दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान भी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी.
समय: सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद. - रूट डायवर्जन : विसर्जन जुलूस के मार्ग के अनुसार पुलिस आवश्यकता पड़ने पर रास्तों को डायवर्ट करेगी.
खास निर्देश
- रिंग रोड का करें इस्तेमाल: लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक और ट्रेलर शहर में घुसने के बजाय रिंग रोड का इस्तेमाल करें.
- इमरजेंसी सेवा: एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी, लेकिन आम जनता को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गयी है.
Also Read: Dhanbad: वैश्विक संकट के बीच मुनाफाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई, SSP ने दी कड़ी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










