ePaper

Ranchi Power Cut: रांची के इन इलाकों में आज नहीं रहेगी बिजली, कॉल कर ले सकेंगे जानकारी

Updated at : 19 Feb 2025 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
power cut

बिजली कटने के बाद मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ता बच्चा

Ranchi Power Cut: झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में आज बिजली नहीं रहेगी. इस दौरान मोबाइल नंबर पर कॉल कर बिजली उपभोक्ता जानकारी ले सकेंगे.

विज्ञापन

Ranchi Power Cut: रांची-शहर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति नहीं होगी. जेबीवीएनएस के अनुसार 33/11 केवीए हरमू पावर सबस्टेशन व 33/11 केवीए पुंदाग-दीपाटोली फीडर से सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर के 03:00 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी. वहीं 33/11 केवीए अशोकनगर पुंदाग फीडर से सुबह 10:00 से दोपहर तीन बजे तक और 33/11 केवीए हटिया पावर सबस्टेशन से सुबह 11:00 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित इलाके होगी.

इन नंबरों पर ले सकते हैं जानकारी


विद्युत आपूर्ति से संबंधित जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने क्षेत्र के पावर हाउस से संपर्क कर सकते हैं. उपभोक्ता विद्युत शक्ति उपकेंद्र अशोकनगर से 9430344770, विद्युत शक्ति उपकेंद्र पुंदाग से 9430344710 और विद्युत शक्ति उपकेंद्र हरमू से 9534743064 पर जानकारी ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें: JBVNL News: जेबीवीएनएल में बड़ा बदलाव, दो हिस्सों में बंटा रांची विद्युत एरिया बोर्ड, 64 नए पद सृजित

ये भी पढ़ें: Ranchi Crime: रांची के सदर अस्पताल में जन्मी नवजात का अपहरण, पुलिस को मौसी पर है शक

ये भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet: हेमंत सोरेन कैबिनेट ने इन्हें दी बड़ी सौगात, महिलाएं अब रात में भी कर सकेंगी काम, बकाया विवाद खत्म

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन ने 289 को दी सरकारी नौकरियों की सौगात, हायर एजुकेशन के लिए किया बड़ा काम

ये भी पढ़ें: Cancelled Trains List: बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, सफर करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola