सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनायें

Updated:
विज्ञापन

होली सौहार्दपूर्ण मनाने के लिए बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना परिसर में डीएसपी रामनारायण चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

बुढ़मू.

होली सौहार्दपूर्ण मनाने के लिए बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना परिसर में डीएसपी रामनारायण चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि होली उमंग का त्योहार है. इसे हुड़दंग का त्योहार ना बनायें. किसी को भी उनकी इच्छा के विरुद्ध रंग न लगायें. बैठक में डीएसपी ने कहा कि प्रयास करें कि होली पर्व के दौरान नशा का सेवन नहीं करें. आपत्तिजनक गाना नहीं बजायें. होलिका दहन के दौरान आगजनी की घटना नहीं हो सुनिश्चित करें. सोशल साइट्स पर भ्रामक प्रचार से बचें और आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालें. बच्चा चोरी का संदेह होने पर संदिग्ध से मारपीट नहीं करें और इसकी सूचना प्रशासन को दें. संचालन जाकिर हुसैन ने किया. मौके पर गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, हरदेव साहू, डाॅ तारिक अनवर, थाना प्रभारी नवीन शर्मा, रवि उरांव, सरफराज अहमद, विनोद मुंडा, रत्नप्रकाश सिंह, रामवृत्त मुंडा, देवलाल मुंडा, गोवर्धन लोहरा, प्रदीप साहू, ज्ञान साहू आदि उपस्थित थे.

बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठकB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola