सोसाइटी को पर्यटन से जोड़कर विकसित करने की जरूरत : सुदेश महतो
Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
बीसा और जोन्हा पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र टुंगरी में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ”जोन्हा डेरा” टेंट कैंप का उदघाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया.
विज्ञापन
अनगड़ा.
बीसा और जोन्हा पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र टुंगरी में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ””””जोन्हा डेरा”””” टेंट कैंप का उदघाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन हब बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है. इसके लिए सोसायटी को पर्यटन से जोड़ने की जरूरत है. टीएसी की मदद से प्रकृति की गोद में बने इस कैंप में पर्यटकों को टेंट हाउस में ठहराने और पारंपरिक झारखंडी व्यंजन परोसने की खास व्यवस्था है. इसके लिए जोन्हा की 10 स्थानीय महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. यहां रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी. उदघाटन के पहले ही दिन 15 पर्यटकों ने यहां ठहरकर प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया. इस अवसर पर जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा व जैलेंद्र कुमार मौजूद थे. मौके पर कैंप संचालक दिलीप बेदिया, भजन बेदिया, आतिश कुमार महतो, जलनाथ चौधरी, मानेश्वर मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन