सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, सड़क जाम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिठोरिया-ओरमांझी सड़क में सुतियांबेगढ़ के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइिकल सवार पति-पत्नी घायल हो गये.
विज्ञापन
कांके.
पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिठोरिया-ओरमांझी सड़क में सुतियांबेगढ़ के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइिकल सवार पति-पत्नी घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से घायलों को रिम्स भेजा गया. जहां डाॅक्टरों ने ओखरगढ़ा पिठोरिया निवासी महिला उषा उरांव (36) को मृत घोषित कर दिया. वहीं उनका पति मोहन उरांव (38) गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा शुक्रवार देर शाम लगभग आठ बजे की है. ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी पिठोरिया से ओखरगढ़ा स्थित अपने घर जा रहे थे. तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये थे. हादसे के बाद शनिवार सुबह लगभग नौ बजे गुस्साये ग्रामीणों ने उचित मुआवजा व अज्ञात वाहन के चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिठोरिया चौक जाम कर दी. जिससे रांची-पतरातू व ओरमांझी खलारी सड़क में सभी छोरों में वाहनों की कतार लग गयी. पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय के उचित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने 3.30 घंटा बाद लगभग 12.30 बजे जाम हटा. इधर पिठोरिया पुलिस अज्ञात वाहन की खोज में जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.फोटो, मृतक उषा उरांव की फाइल फोटो.
फोटो, पिठोरिया चौक को जाम करते ग्रामीण.B
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन