सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बीजुपाड़ा-खलारी रोड में चोरेया मोड़ के निकट शनिवार शाम करीब सात बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी
विज्ञापन
चान्हो.
बीजुपाड़ा-खलारी रोड में चोरेया मोड़ के निकट शनिवार शाम करीब सात बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी. जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक महिला की पहचान चान्हो के करकट गांव निवासी रूपा देवी (27) के रूप में की गयी है. वहीं उसका पति विष्णुदेव मुंडा (35) घायल हुआ है. जिसे चान्हो में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार पति-पत्नी शनिवार को चोड़ा गांव में किसी रिश्तेदार के घर भोज में शामिल होने गये थे. वहीं से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में चोरेया मोड़ के निकट उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े फ्लाई ऐश लदे ट्रक से टकरा गयी. सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस ने घायल विष्णुदेव मुंडा को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया और रूपा देवी के शव को अपने कब्जे में ले लिया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन