अलग-अलग हादसे में छात्र की मौत, चार घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मांडर में शनिवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटना में परीक्षा देकर घर लौट रहे प्लस टू के छात्र की मौत हो गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मांडर.
मांडर में शनिवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटना में परीक्षा देकर घर लौट रहे प्लस टू के छात्र की मौत हो गयी. जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान चान्हो के कटईया निवासी जीशान अंसारी (19) के रूप में की गयी है. जबकि चान्हो के ही पिपराटोली का शहबाज अंसारी (19), सोनचीपी महथा टोली का मनीष उरांव (20), सुमित उरांव (21) तथा बांसजाड़ी के याकूब अंसारी (55) घायल हुए हैं. घायल शहबाज अंसारी, मनीष उरांव व याकूब अंसारी को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना एनएच-75 में शाम करीब 6.30 बजे फुसराटांड़ होंडा शोरूम के निकट हुई. जहां रांची के उर्सूलाइन इंटर काॅलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर बाइक से घर जा रहे जीशान अंसारी व शहबाज अंसारी को एक जेसीबी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे जीशान अंसारी की मौके पर ही मौत हो गयी और शहबाज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों के अनुसार मृतक जीशान पिता नसरुदीन अंसारी व घायल शहबाज पिता जाकिर अंसारी संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज मांडर में पढ़ते थे. हादसे के बाद घटनास्थल से भागने का प्रयास कर रहे जेसीबी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है.दूसरा हादसा मांडर-टांगरबसली रोड में कंजिया पुल के निकट शाम करीब सात बजे हुई. जहां आइसक्रीम का ठेला लेकर मांडर की ओर आ रहे याकूब अंसारी को बाइक सवार युवकों सुमित उरांव व मनीष उरांव ने ठोकर मार दी. इससे वे खुद सड़क पर गिरकर घायल हो गये.मांडर 1, मृत युवक का फाइल फोटो.
मांडर 2 रेफरल अस्पताल में मृतक जीशान अंसारी के परिजनों की भीड़.B
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन