ePaper

Ranchi News: साइबर फ्रॉड ने दिल्ली पुलिस का अफसर बन रांची के प्रोफेसर से 1.78 करोड़ रुपए ठगे

Updated at : 21 Jun 2024 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
cyber crime news ranchi jharkhand

प्रोफेसर ने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी.

Ranchi News: दिल्ली पुलिस का अफसर बनकर साइबर ठगों ने रांची के प्रोफेसर से 1.78 करोड़ रुपए की ठगी कर ली. अलग-अलग अकाउंट से प्रोफेसर ने ये रुपए दिए.

विज्ञापन

Ranchi News: दिल्ली पुलिस का अफसर बनकर एक साइबर फ्रॉड ने रांची के एक प्रतिष्ठित संस्थान के प्रोफेसर को व्हाट्सऐप कॉल किया. कहा आपने मनी लाउंड्रिंग की है. आपके खिलाफ पुख्ता सबूत है. अब आपकी गिरफ्तारी तय है. इससे बचना चाहते हैं, तो जैसा बोल रहा हूं, वैसा करें.

अलग-अलग अकाउंट से प्रोफेसर ने ट्रांसफर किए 1.78 करोड़ रुपए

इससे प्रोफेसर काफी डर गये. फिर करीब एक माह तक बैंक जाकर अपने अलग-अलग अकाउंट से साइबर फ्रॉड के अलग-अलग खातों में कुल 1.78 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिया. एक दिन अखबार में साइबर फ्रॉड की खबर पढ़ने के बाद इन्हें पता चला कि फोन कर जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर साइबर फ्रॉड लोगों की गाढ़ी कमाई लूट ले रहे हैं.

प्रोफेसर ने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

इसके बाद इन्हें पता चला कि वे भी साइबर फ्रॉड के शिकार हो गये. इससे वे सदमे में हैं. इस तरह के साइबर फ्रॉड को डिजिटल अरेस्ट कहा जाता है. इस मामले में प्रोफेसर रांची के सीआईडी की साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले के तार भी चीन से जुड़ गये हैं.

रांची में कई लोग हो चुके हैं ठगी का शिकार

साइबर अपराधी सीबीआई, दिल्ली पुलिस व ट्राई के बड़े अफसर बनकर लोगों को व्हाट्सऐप कॉल करते हैं. सामनेवाले को यकीन दिलाने के लिए वे व्हाट्सऐप की डीपी में अधिकारियों की तसवीर व विभाग का लोगो लगाकर रखते हैं. साइबर अपराधी कॉल रिसीव करनेवाले को गंभीर मामला दर्ज होने और वारंट निकलने की धमकी देते हैं.

10 से 86 लाख रुपए तक गंवा चुके हैं रिटायर्ड अफसर-डॉक्टर

ये लोग कहते हैं कि बचना चाहते हैं, तो जितना कहा जा रहा है, उतना पैसा बताये हुए कॉरपोरेट अकाउंट नंबर पर ट्रांसफर कीजिए. इस तरीके से रांची के रिटायर्ड आइएएस, डॉक्टर, सेना के रिटायर्ड अफसर सहित अन्य लोगों से 10 से लेकर 86 लाख रुपये तक की ठगी का मामला सामने आ चुका है.

इसे भी पढ़ें

सीआरपीएफ अधिकारी बता कर साइबर फ्रॉड ने ठगे दो लाख रुपये

रांची में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी के आरोप में दो साइबर फ्रॉड गिरफ्तार

रांची में साइबर फ्रॉड के पैसे से मोबाइल खरीद कर कम दाम में बेचनेवाला शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola