ePaper

सीआरपीएफ अधिकारी बता कर साइबर फ्रॉड ने ठगे दो लाख रुपये

Updated at : 18 Jun 2024 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
सीआरपीएफ अधिकारी बता कर साइबर फ्रॉड ने ठगे दो लाख रुपये

सस्ते में फर्नीचर व अन्य सामान बेचने के नाम पर की ठगी

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). साइबर अपराधी ने एलआइसी के अधिकारी मदन कुमार से दो लाख रुपये ठग लिये. साइबर अपराधी ने खुद को सीआरपीएफ का अधिकारी बता ट्रांसफर जम्मू-कश्मीर हाेने की बात कर सस्ते में फर्नीचर सहित अन्य सामान बेचने के नाम पर ठगी की. रामगढ़ डीसी के फेसबुक फ्रेंड संतोष कुमार है़ं संतोष कुमार को मैसेज कर ठग ने सारी बातें बतायी. उसके बाद संतोष कुमार ने अपने साढू मदन कुमार को इसकी जानकारी दी. मदन कुमार ठगी का शिकार होने के बाद अब संतोष कुमार को ही दोषी ठहरा रहे हैं. संतोष कुमार ने बताया कि रामगढ़ डीसी का फेसबुक हैक कर साइबर अपराधी ने कई लोगों से ठगी की है. रामगढ़ डीसी का फेसबुक हैक होने की प्राथमिकी भी उन्होंने दर्ज करायी है. साइबर ठग ने सीआरपीएफ अधिकारी सुमित कुमार बन संतोष कुमार के पास रामगढ़ डीसी का फेसबुक फ्रेंड बता कर मैसेज किया. उसने कहा कि उनका तबादला जम्मृू-कश्मीर हो गया है. उसके पास टीवी, वाशिंग मशीन, सोफा, डाइनिंग टेबल सहित कई महंगे फर्नीचर और साइकिल है़ इन सब सामान को वह बेचना चाहते हैं और इसकी कीमत उन्होंने 1़ 15 लाख रुपये रखी है. संतोष कुमार के पास पैसे नहीं थे इसलिए उन्होंने अपने साढ़ू मदन मोहन प्रसाद को सारी बात बतायी और कहा कि यह मेरा फ्रेंड नहीं है़ आप सोच समझ कर डील कीजियेगा़ मदन मोहन सीआरपीएफ अधिकारी बने साइबर फ्रॉड की बातों में आ गये और उसे दो लाख रुपये गूगल पे कर दिया. रुपये एकाउंट में आते ही साइबर फ्रॉड के सुर बदल गये. माल डिलिवर करने के नाम और उसने और 45 हजार रुपये की मांग की. इसके बाद मदन कुमार समझ गये. उन्होंने कहा कि मेरा रुपया वापस कर दें, मुझे सामान नहीं लेना. तब साइबर फ्रॉड ने कहा अब छह महीने बाद रुपये वापस मिलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola