4000 किलो महुआ जावा नष्ट व 250 लीटर देशी शराब जब्त

Author Ajay dayal
Updated:
विज्ञापन
4000 किलो महुआ जावा नष्ट व 250 लीटर देशी शराब जब्त

निकाय चुनाव : उत्पाद विभाग ने नामकुम में अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त किया तथा मांडर में मिनी फैक्ट्री का खुलासा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम ने नामकुम थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया. टीम ने लाली गांव में अवैध चुलाई शराब बनाने के अड्डे को ध्वस्त कर दिया. लगभग 4000 किलो महुआ जावा नष्ट किया गया. साथ ही 250 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया गया. इसके बाद मांडर थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया गया. छापामारी के दौरान भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के लेबल और कॉर्क बरामद किये गये. जिसमें भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के लेबल यथा मैकडॉवेल नंबर वन, रॉयल स्टेज, इम्पीरियल ब्लू, बी-7, ब्लेंडर प्राइड आदि ब्रांडों का लेबल व कॉर्क बरामद किया गया. घटना स्थल पर भारी मात्रा में सभी ब्रांडों के खाली बोतल, स्प्रिट व तैयार नकली विदेशी शराब बरामद किया गया. इसके अलावा सभी ब्रांडों की खाली बोतलें, स्प्रिट तथा तैयार नकली विदेशी शराब भी जब्त किये गये. दोनों स्थानों से 97.25 लीटर विदेशी शराब, 180 लीटर स्पिरिट जब्त किया गया है. उत्पाद विभाग ने सभी संचालनकर्ताओं के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया है. वहीं सदर चार अंचल क्षेत्र में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से तीन व्यक्ति मुकेश कुमार सिंह, नौवजीत कुमार और महेश सोनी को आरपीएफ हटिया ने पकड़कर उत्पाद विभाग को सौंपा था. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

निकाय चुनाव : उत्पाद विभाग ने नामकुम में अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त किया तथा मांडर में मिनी फैक्ट्री का खुलासाB

विज्ञापन
Ajay Dayal

लेखक के बारे में

By Ajay Dayal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola