Ranchi News : रांची से नयी दिल्ली के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : रांची से नयी दिल्ली के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी

ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय

विज्ञापन

रांची. ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसमें ट्रेन संख्या 02817/02818 रांची-नयी दिल्ली-रांची स्पेशल एवं ट्रेन संख्या 02819/02820 रांची-नयी दिल्ली-रांची स्पेशल शामिल है. ट्रेन संख्या 02817 रांची-नयी दिल्ली स्पेशल दो अप्रैल को रांची से दोपहर 2:00 बजे खुलेगी. इसका डालटनगंज प्रस्थान शाम 5:30 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान रात 11:10 बजे, प्रयागराज प्रस्थान सुबह 3:55 बजे एवं नयी दिल्ली आगमन दोपहर 2:00 बजे होगा. वहीं ट्रेन संख्या 02818 नयी दिल्ली-रांची स्पेशल तीन अप्रैल को नयी दिल्ली से दोपहर 3:50 बजे प्रस्थान करेगी. इसका प्रयागराज प्रस्थान रात 2:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान सुबह 6:55 बजे, डालटनगंज प्रस्थान सुबह 10:40 बजे एवं रांची आगमन दोपहर 3:50 बजे होगा. ट्रेन संख्या 02819 रांची-नयी दिल्ली स्पेशल चार अप्रैल को रांची से चलेगी. इसका रांची से प्रस्थान दोपहर 2:00 बजे, गोमो प्रस्थान शाम 6:10 बजे, गया प्रस्थान रात 10 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान सुबह 2:40 बजे, प्रयागराज प्रस्थान सुबह 8:05 बजे एवं नयी दि���्ली आगमन शाम 6:00 बजे होगा. वहीं ट्रेन संख्या 02820 नयी दिल्ली-रांची स्पेशल पांच अप्रैल को नयी दिल्ली से चलेगी. इस ट्रेन का नयी दिल्ली से प्रस्थान शाम 7:30 बजे, प्रयागराज प्रस्थान सुबह 4:15 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान सुबह 9:00 बजे, गया प्रस्थान दोपहर 12:20 बजे, गोमो प्रस्थान दोपहर 3:50 बजे एवं रांची आगमन रात 8:15 बजे होगा. इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 14 कोच सहित कुल 20 कोच लगे रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola