पलामू के सोना कारोबारी के बाद कपड़ा व्यापारी से भी प्रिंस खान ने मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन
पलामू के सोना कारोबारी के बाद कपड़ा व्यापारी से भी प्रिंस खान ने मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, FIR दर्ज

Prince Khan News: पलामू के मेदिनीनगर में प्रिंस खान ने एक कपड़ा कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिये धमकी देने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Prince Khan News: पलामू प्रमंडल के मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित मुख्य बाजार के एक कपड़ा कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. अपराधी प्रिंस खान ने व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिये कारोबारी को धमकाया और रकम देने का दबाव डाला. घटना की शिकायत के बाद शहर थाना में प्रिंस खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस ने कारोबारी की बढ़ायी सुरक्षा

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि सोमवार की देर शाम हमें इस मामले की शिकायत मिली है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे केस की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, प्रिंस खान से जुड़े तीन शूटरों को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था. इनके जरिये कुवैत में बैठे एक व्यक्ति ने प्रिंस खान से संपर्क किया था. इससे पहले प्रिंस खान ने पलामू के एक सोना कारोबारी से भी एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. उस मामले में पुलिस ने शूटरों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से हथियार भी बरामद हुए थे.

Also Read: रांची-गुमला मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर! यात्री बस पलटी, 40 घायल, 12 की हालत गंभीर

प्रिंस खान और उसके शूटरों की धर पकड़ के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह पलामू में प्रिंस खान द्वारा रंगदारी मांगने का दूसरा मामला है. व्हाट्सएप कॉल और मैसेज में प्रिंस खान ने पलामू के एक अन्य गैंगस्टर का भी नाम लिया. पुलिस प्रिंस खान और उसके शूटरों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read: झारखंड बीजेपी को कल मिलेगा नया कप्तान, इस बड़े नेता का अध्यक्ष बनना तय!

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola