लिस ने खेत में लगे अफीम फसल को नष्ट किया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लिस ने खेत में लगे अफीम फसल को नष्ट किया

विज्ञापन

मेदिनीनगर. जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में सोमवार को पांकी थाना क्षेत्र के खामडीह जंगल में चार कट्ठा में लगे अवैध अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर ताल पिकेट पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल व स्थानीय चौकीदार की संयुक्त टीम ने जंगली व दुर्गम क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान करीब वन भूमि पर करीब चार कट्ठा में अफीम की फसल पायी. जिसे पुलिस ने नष्ट किया.साथ संबंधित व्यक्तियों की पहचान व अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील किया कि कहीं भी अवैध अफीम व पोस्ता या अन्य मादक पदार्थों की खेती अथवा गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें. सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जायेगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola