PM मोदी के 25 वर्ष सेवा के उपलक्ष्य में भाजपा का सेवा पखवाड़ा: पलामू MP बीडी राम बोले- मनेगा दीपोत्सव

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते सांसद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देश भर में विशेष सेवा कार्यक्रम और दीपोत्सव का आयोजन करेगी.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसे लेकर पलामू के सांसद बीडी राम ने शनिवार को सर्किट हाउस के मीटिंग हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

विज्ञापन

एक माह तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित

सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 13 वर्ष तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की सेवा की. इसके बाद 12 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं. इसी को लेकर भाजपा की ओर से एक माह तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता सभी बूथों पर शाम को दीपोत्सव मनायेंगे. कार्यकर्ता लाभार्थियों से दीप जलाने का आग्रह करेंगे. आशीर्वाद दीप कार्यक्रम के तहत घरों में दीप जलाये जायेंगे.

ये भी पढ़ें: झारखंड के 7 जिलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिक्षा विभाग के 58 लिपिकों का तबादला, 134 कर्मचारियों का संवर्ग तय

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत चित्र, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा आंगन मिलन कार्यक्रम भी होगा. इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को सम्मानित करेंगे. साथ ही उन अभिभावकों को भी सम्मानित किया जायेगा, जिनके बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते हैं.

ये भी पढ़ें: शेरघाटी से कजरी तक बिछेगी नई रेल लाइन, 2,627.29 करोड़ की परियोजना को रेलवे बोर्ड की मंजूरी

विभिन्न सेवा कार्यक्रम होंगे

वाड़नगर से जल उठाकर बनारस लाकर चढ़ाया जायेगा. इसके लिए अलग टीम बनायी गयी है. इसके अलावा ज्योति कार्यक्रम, सेवा सेतु अभियान और जन सेवा कार्यक्रम सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. अंत में विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मौके पर प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, शिव कुमार मिश्रा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola