पलामू के थानों और ओपी को मिले 31 नए वाहन, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated:
विज्ञापन

नए वाहनों को थानों-ओपी के लिए रवाना करते एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने जिले के थानों को 31 नए चारपहिया वाहन सौंपे. इससे गश्ती, अपराध नियंत्रण और पुलिस की त्वरित कार्रवाई को मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन

मेदिनीनगर (पलामू): झारखंड सरकार की पहल से पलामू पुलिस को 31 नए चारपहिया वाहन मिले हैं. शनिवार को पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने इन वाहनों को जिले के सभी थाना और ओपी को विधिवत सौंपा. पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना-ओपी के लिए रवाना किया गया.

विज्ञापन

ग्रामीण और सुदूर इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की पहुंच

एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि नए वाहनों के मिलने से जिले में पुलिस की गश्ती व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई को और मजबूती मिलेगी. खासकर ग्रामीण, दुर्गम और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बेहतर होगी. आपात स्थिति में पुलिस बल को कम समय में घटनास्थल तक पहुंचने में भी इन वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

ये भी पढ़ें- शेरघाटी से कजरी तक बिछेगी नई रेल लाइन, 2,627.29 करोड़ की परियोजना को रेलवे बोर्ड की मंजूरी

गाड़ी को रवाना करते एसपी | Prabhat Khabar Network
गाड़ी को रवाना करते एसपी | Prabhat Khabar Network

संवेदनशील इलाकों की निगरानी में मिलेगी सुविधा

नए वाहनों से थाना और ओपी क्षेत्रों में नियमित गश्ती, संवेदनशील इलाकों की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में सुविधा होगी. किसी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी. पलामू जैसे भौगोलिक रूप से विस्तृत जिले में पुलिस की मोबिलिटी बढ़ने से थाना स्तर पर पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- अब आसान हुआ स्कूल, अस्पताल और बाजार का सफर, 7.8 किमी सड़क से जुड़े कई गांव

वाहनों के प्रभावी इस्तेमाल का निर्देश

एसपी कपिल चौधरी ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को वाहनों का समुचित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नए वाहनों का इस्तेमाल अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जाए. पुलिस की कोशिश रहेगी कि आम लोगों तक पुलिस की पहुंच और त्वरित सेवा को और बेहतर बनाया जा सके. मौके पर एसडीपीओ राजेश यादव, प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप, सार्जेंट मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola