प्रशांत किशोर बने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
बधाई देेने वाले प्रकोष्ठ के सदस्य. | Prabhat Khabar Network
युवा नेता प्रशांत किशोर को कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन को मजबूती मिलने की जताई उम्मीद.
रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट
पाटन (पलामू): युवा कांग्रेसी नेता प्रशांत किशोर को अनुसूचित जाति (विभाग) प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पाटन प्रखंड के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने बधाई दी है. कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय के लिए कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है.
नेतृत्व के फैसले से संगठन को मिलेगी मजबूती
कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का यह फैसला झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूती देगा. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता भी है. उनकी नेतृत्व क्षमता का भरपूर लाभ कांग्रेस संगठन को मिलेगा.
पार्टी हित में सराहनीय कदम
वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रशांत किशोर को अनुसूचित जाति (विभाग) प्रकोष्ठ की कमान सौंपकर पार्टी हित में सराहनीय कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है.
ये भी पढ़ें- फर्जी IPS बनकर पुलिस को दिया आदेश, NH पर कराई वाहनों की चेकिंग, दारोगा से बात होते ही भागे
पाटन-छतरपुर के युवाओं में लोकप्रिय
वक्ताओं ने कहा कि प्रशांत किशोर पाटन-छतरपुर के युवाओं के दिलों में बसते हैं. उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है. कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जतायी कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ को और मजबूती मिलेगी.
इन लोगों ने दी बधाई
बधाई देने वालों में गोपाल पासवान, निरंजन पासवान, शशिभूषण गिरी, महेंद्र पांडेय, गिरिवर पासवान, विभूति नारायण उपाध्याय, अखिलेश सिंह, शिवप्रसाद मेहता, रामलखन प्रसाद कश्यप, शुभम क्रांति, धनवंत चौधरी, बच्चन उपाध्याय, रूपेश उपाध्याय, मुस्लिम अंसारी समेत अन्य लोग शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 13 सितंबर से मौसम होगा साफ, 20 तक फिर बारिश के आसार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए