बारिश के बाद बदला मलय डैम का नजारा, लबालब पानी देख उमड़ रही सैलानियों की भीड़

Updated:
विज्ञापन

स्पीलवे से गिरता पानी बना आकर्षण का केंद्र, पहुंच रहे सैलानी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू के मलय डैम में पानी का शानदार नजारा देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है. यहां लोग प्राकृतिक सुंदरता और नौका विहार का भरपूर आनंद ले रहे हैं.

विज्ञापन

रमेश रंजन की रिपोर्ट सतबरवा (पलामू): जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र स्थित मुरमा-कठौतिया मलय डैम इन दिनों लबालब पानी से बेहद मनोरम नजर आ रहा है. डैम में पर्याप्त पानी और स्पीलवे से पानी के बहाव का खूबसूरत दृश्य सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. डैम का प्राकृतिक सौंदर्य और मनमोहक नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

पानी के बहाव और प्राकृतिक सुंदरता का आकर्षण

सैलानी डैम के आसपास की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं. पानी के तेज बहाव और आसपास के प्राकृतिक वातावरण का नजारा लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है. छुट्टी के दिनों में यहां सैलानियों की संख्या और बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर बने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

तस्वीरें लेने और नौका विहार के लिए पहुंच रहे सैलानी
तस्वीरें लेने और नौका विहार के लिए पहुंच रहे सैलानी

एल्बम और गाने की शूटिंग भी

मलय डैम अब स्थानीय कलाकारों के लिए भी पसंदीदा शूटिंग स्थल बनता जा रहा है. लोक गायक दिनेश मोहक ने डैम परिसर में गाने की शूटिंग की. इसके अलावा कई अन्य कलाकार भी अपने एल्बम के लिए यहां शूटिंग कर रहे हैं. डैम का प्राकृतिक वातावरण और मनमोहक दृश्य कलाकारों को खासा आकर्षित कर रहा है.

नौका विहार का भी उठा रहे आनंद

डैम पहुंच रहे सैलानी प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के साथ नौका विहार भी कर रहे हैं. पानी से घिरे डैम का दृश्य और आसपास का शांत वातावरण लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इससे मलय डैम इन दिनों स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- फर्जी IPS बनकर पुलिस को दिया आदेश, NH पर कराई वाहनों की चेकिंग, दारोगा से बात होते ही भागे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola